
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 1, 2021 4:02 PM IST
Anushka Sharma Baby Girl: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है। विरूष्का ने अपनी बेटी का नाम रखा है वामिका (Vamika), बता दें कि वामिका (Vamika Meaning) एक संस्कृत शब्द है और मां दुर्गा के प्रचलित नामों में से एक है। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले ही अनुष्का और विराट कोहली माता-पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने सोमवार 11 जनवरी की दोपहर मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। अनुष्का ने अपनी बेटी के नामकरण (Anushka Sharma Baby Name) के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा और साथ ही उसकी पहली झलक भी लोगों को देखने मिली।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अनुष्का के पति विराट कोहली ने इससे पहले बच्ची के जन्म के बारे में खुद एक ट्वीट करके जानकारी दी थी। विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ‘आप लोगों को यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी का आगमन हुआ है। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।
♥️ pic.twitter.com/js3SkZJTsH
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
बतां दें कि, बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा की शादी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से 2018 में हुई थी। वहीं, 27 अगस्त 2020 को दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी (Anushka Sharma Pregnancy) की खुशख़बरी शेयर की थी।
गौरतलब है कि अनुष्का अपनी प्रेगनेंसी की शुरूआत से ही ख़बरों में थीं और उनकी प्रेगनेंसी से जुड़ी हरेक ख़बर का उनके फैंस को इंतज़ार रहता था। (Anushka Sharma Baby Birth) अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अनुष्का एक्टिव रहीं। उन्होंने शूटिंग की, पति विराट के साथ दुबई ट्रिप पर भी गयीं और एक्सरसाइज़, स्विमिंग और योगा जैसी एक्टिविटीज़ भी कीं। वहीं, पति विराट ने भी अनुष्का की प्रेगनेंसी को हेल्दी बनाए रखने में अपनी ज़िम्मेदारी निभाई। इसके लिए ना केवल अनुष्का के फैंस बल्कि, विराट कोहली के फैंस ने भी प्रेगनेंसी के दौरान अनुष्का का ख्याल रखने से जुड़ी बातों के लिए विराट का मनोबल भी बढ़ाया और उनकी तारीफ भी की।
View this post on Instagram
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आने वाली राजकुमारी एक कोरोनियल बेबी (Coronial Baby) है। नये साल 2021 के जनवरी-फरवरी महीनों में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को यह नाम दिया गया है। इन सभी बच्चों को दुनिया में एक उम्मीद की किरण के तौर पर देखा जा रहा है। नये साल में जीवन और खुशहाली का प्रतीक बनकर आनेवाले इन बच्चों के नाम भी खास होने चाहिए। तो अगर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह (Anushka Sharma Baby ) आपके घर भी कोई नन्हा मेहमान आनेवाला है या किसी नन्हीं गुड़िया के कदमों से आपका घर भी गुलज़ार हो चुका है तो आप अपनी बेटी के लिए कुछ इस तरह के नाम चुन सकते हैं जिसका अर्थ बहुत खास हो। यहां पढ़ें लड़कियों के लिए कुछ छोटे-छोटे और अर्थपूर्ण नाम, जिन्हें आप उनके निकनेम यानि घर पर बुलाने वाले नाम रख सकते हैं। (Baby Nicknames for Girls)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.