Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता कार्तिक आर्यन भारत के हॉटेस्ट वेजिटेरियन (शाकाहारी) बन गए हैं। 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर हुई वोटिंग में यह बात सामने आई है।
अभिनेत्री 2017 में पेटा इंडिया की 'पर्सन ऑफ द ईयर' भी बन चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में पेटा इंडिया के लिए विज्ञापन किया, जिसमें उन्होंने कहा था, "मैं अनुष्का शर्मा हूं और मैं शाकाहारी हूं।"
अनुष्का ने एक बयान में कहा, "शाकाहरी बनने का निर्णय मेरे अबतक के लिए गए सबसे अच्छे फैसलों में से एक है। अब मैं ज्यादा ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करती हूं। मैं बेहद खुश हूं कि मेरे भोजन के लिए किसी पशु को कष्ट नहीं झेलना पड़ता है।" सर्दियों में ऐसे करें अपने स्वास्थ्य की देखभाल
कार्तिक ने कहा कि मांस उद्योग में पशुओं के कष्ट सहने और मरने का एक वीडियो देखने के बाद उन्होंने शाकाहारी बनने का निर्णय लिया।
जब बनना हो शाकाहारी
यदि आप भी अनुष्का शर्मा की तरह शाकाहारी बनाने का सोच रहें हैं, तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं, क्योंकि एक अध्ययन में कहा गया है कि शाकाहारी लोग, मांसाहारी लोगों से ज्यादा समय तक जीते हैं। हां, ऐसा भी नहीं है कि मांसाहारी भोजन बिल्कुल खराब होता है। दरअसल, शाकाहारी भोजन के सेवन से आपका शरीर रोगों से जल्दी लड़ता है। शाकाहारी खाने में रोगों से लड़ने की क्षमता मांसाहार भोजन से कहीं ज्यादा होती है। मांस में मौजूद तत्वों के कारण मांसाहार का पाचन जल्द नहीं किया जा सकता, जबकि शाकाहार भोजन का पाचन जल्दी किया जा सकता है।
[caption id="attachment_631197" align="alignnone" width="655"]
एक अध्ययन में कहा गया है कि शाकाहारी लोग, मांसाहारी लोगों से ज्यादा समय तक जीते हैं। ©Shutterstock.[/caption]
जानें शाकाहारी भोजन के फायदे
इनपुट: आइएएनएस हिंदी