एंटीवायरल दवा रेमडेसिवीर का प्रभाव कोरोना संक्रमित लंगूरों पर दिखा पॉजिटिव, शुरू हुआ संक्रमित मरीजों पर भी दवा का परीक्षण

एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है एंटीवायरल दवा रेमडेसिवीर (Remdesivir) कोरोनावायरस से संक्रमित लंगूरों में वायरस की मात्रा काफी तेजी से कम करने में मददगार साबित हुई है। अध्ययन में कहा गया है लूंगरों में इस दवा के कारण फेफड़ों से संबंधित रोग होने की संभावना कम होती है। स्टडी में यह भी कहा गया है कि यदि कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों को रेमडेसिवीर की दवा शुरुआत (Remdesivir for Corona Treatment) में ही दी जाए, तो उनमें निमोनिया होने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 12, 2020 1:41 PM IST

Remdesivir for Corona Treatment: हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है एंटीवायरल दवा रेमडेसिवीर (Remdesivir) ने कोरोनावायरस से संक्रमित लंगूरों में वायरस की मात्रा काफी तेजी से कम करने में मददगार साबित हुई है। अध्ययन में कहा गया है लूंगरों में इस दवा के कारण फेफड़ों से संबंधित रोग होने की संभावना कम होती है। यह अध्ययन जर्नल नेचर में प्रकाशित किया गया है। यह भी कहा गया है कि यदि कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों को रेमडेसिवीर की दवा शुरुआत (Remdesivir for Corona Treatment) में ही दी जाए, तो उनमें निमोनिया होने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।

यह अध्ययन अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में किया गया है। वहां के शोधकर्ताओं ने पाया कि रेमडेसिवीर दवा जानवरों पर काफी असरदार रही है। पहले भी जानवरों में सार्स-सीओवी (SARS-COV-2) और मेर्स-सीओवी (MERS-COV) संक्रमण को रोकने में रेमडेसिवीर काफी प्रभावी साबित हुई है। इसे देखते हुए अब इस दवा का परीक्षण कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों में भी किया जा रहा है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने रेमडेसिवीर दवा का सकारात्मक (Remdesivir for Corona) असर देखने के लिए बंदरों की पुरानी प्रजाति यानी लंगूरों पर अध्ययन किया है, जिसमें यह पता चला है कि लंगूरों को जब यह दवा दी गई तो उनमें सांस से संबंधित बीमारी के लक्षण नहीं देखे गए। उनमें फेफड़ों को भी नुकसान नहीं पहुंचा। यदि रेमडेसिवीर दवा को कोरोना से संक्रमित मरीजोंको शुरुआत में ही दी जाए, तो इलाज में अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में भी रेमेडिसविर एंटीवायरल ड्रग (Remdesivir for Corona Treatment) का मल्टीसेंटर क्लिनिकल ट्रायल शुरू होने वाला है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ एमरजेंसी में ही किया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने 1 जून से एमरजेंसी में रेमडेसिवीर दवा के इस्तेमाल की इजाजत दी थी। इसमें कहा गया था कि कोरोनावायरस से संक्रमित गंभीर मरीजों (Coronavirus patient) पर ही इस दवा का इस्तेमाल किया जाए। रेमडेसिवीर कोरोनावायरस (Remdesivir for Covid-19) की दवा है, जिसका लाभ अब तक हो चुके क्लिनिकल ट्रायल में नजर आ चुका है। अमेरिका की ड्रग रेगुलेटर सेंट्रल ड्रग्‍स स्‍टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने भी मई में कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों पर इसके इस्तेमाल की इजाजत दी थी।

Remdesivir for covid-19: इमरजेंसी में कोरोना के मरीजों को दी जाएगी रेमडेसिवीर दवा, सिर्फ 5 डोज की इजाजत

एंटी वायरल ड्रग Remdesivir से कोविड-19 इंफेक्टेड व्यक्ति की बच सकती है जान, एक्सपर्टस ने किया दावा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source