
Also Read
कोरोना से बिगड़े बिहार में हालात, पटना के 25 अस्पतालों में शुरू हुई एंटीजन टेस्ट की सुविधा।
Antigen test in patna: बिहार (Bihar) में भी कोरोना के मामले अब तेजी से सामने आ रहे हैं। बिहार में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार के करीब पहुंच गया है। अब तक वहां 177 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में कोरोना जांच (Corona test) की सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार ने शनिवार से राजधानी पटना (Patna) के 25 अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट की सुविधा (Antigen test facility) प्रारंभ की है। कारोना लक्षण (Symptoms of corona) वाले लोग इन अस्पतालों में जाकर नि:शुल्क जांच करवा सकते हैं। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 (Covid-19 cases in Bihar) की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने फिर से बंदी की घोषणा कर दी है, जिससे दुकानें बंद हो गईं और कामकाज ठप हो गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद घरेलू दाई और नौकरों को भी लोगों ने काम पर आने से मना कर दिया है।
उन्होंने कहा, "शनिवार से पटना शहर के 25 अस्पतालों में 'एंटीजन टेस्ट' की सुविधा (Antigen test in patna in hindi) प्रारंभ की गई है, जो भी 'सिम्टोमैटिक' लोग हैं, वे इन अस्पतालों में जाकर अपनी जांच नि:शुल्क करा सकते हैं। पटना (Patna) में काफी लोगों ने शनिवार को टेस्ट कराया है। एक तरह से यह ऑन डिमांड सुविधा है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।"
इस प्रकार की सुविधा अन्य जिलों में भी यथाशीघ्र प्रारंभ करने को लेकर तैयारी की जा रही है। सचिव कुमार ने बताया कि कई जगह के अस्पतालों से लोगों की कुछ शिकायतें भी सामने आ रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रत्येक अस्पताल में विशेष रूप से जो कोरोना डेडीकेटेड (Antigen test in patna in hindi) अस्पताल हैं, उनमें एक सपोर्ट टीम तैनात करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा, "इस सपोर्ट टीम में प्रशासनिक पदाधिकारी, हेल्थ मैनेजर्स और नन क्लिनिकल एडमिनिस्ट्रेशन में हॉस्पिटल से जुड़े लोग रहेंगे। सपोर्ट टीम मुख्यत: लोगों की शिकायतों के निवारण, उनकी लाइजनिंग और बेहतर प्रबंधन बनाये रखने का काम करेगी। एक तरह से यह टीम कंट्रोल रूम के रूप में काम करेगी।"
उत्तर कोरिया भी बना रहा कोरोना वैक्सीन, शुरू किया क्लिनिकल ट्रायल
ये दो देश पहुंचे कोराना वैक्सीन के अंतिम चरण में, ह्यूमन ट्रायल भी सफल