
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 2, 2021 3:21 PM IST
Antibody Cocktail Therapy for Covid-19: भारत में कोविड-19 संक्रमितों के इलाज के लिए 2 नयी दवा को इमरजेंसी में इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है। यह दवाइयां है एंटीबॉडी मेडिसिन्स बामलानिविमैब 700 एमजी (bamlanivimab 700 mg) और एटेसेविमैब 1400 एमजी (Etesevimab 1400 mg) जिनका उत्पादन अमेरिकी दवा कंपनी ‘एली लिली’ (Eli Lilly) द्वारा किया जाता है । समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, कम्पनी की तरफ से आधिकारिक बयान दिया गया है कि, कोरोना संक्रमण से पीड़ित ऐसे मरीज जिनमें संक्रमण के हल्के और मीडियम-मॉडरेट लक्षण (coronavirus symptoms) दिखायी दे रहे हैं, उनके उपचार के लिए इन 'एंटीबॉडी कॉकटेल थेेरेपी' के तहत दवाइओं का प्रयोग किया जा सकता है। (Antibody Cocktail Therapy for Covid-19)
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी पर लगातार चर्चा हो रही थी कि, कोविड संक्रमण के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए या नहीं। भारत की दवा नियामक ( Drug Controller General of India) द्वारा आपातकालीन स्थितियों में अब इस थेरेपी को मंज़ूरी दे दी गयी है। हालांकि, इन दोनों ही दवाइओं का इस्तेमाल कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पहले से इस्तेमाल की जा रही दवाइयों और किसी क्रोनिक बीमारी के इलाज के लिए इस्तेमाल हो रही दवाइयों को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए।
भारत में आधिकारिक अनुमति मिलने के बारे में कम्पनी की तरफ से पुष्टि की गयी है। कम्पनी ने कहा है कि, हल्के और मीडियम सिम्पट्म्स वाले कोविड पीड़ितों के इलाज में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए भारत की इकाइयों से अनुमति दी गयी है। इसीलिए, आवश्यकता पड़ने पर अब इन दवाइयों का प्रयोग किया जा सकेगा।
बता दें कि, बामलानिविमैब 700 एमजी (bamlanivimab 700 mg) और एटेसेविमैब 1400 एमजी (Etesevimab 1400 mg) ऐसी दवाइयां हैं जिन्हें इंजेक्शन के माध्यम से इन स्थितियों में मरीजों को देने की अनुमति मिली है-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.