Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एंटीबायोटिक की दवाएं हो रही हैं फेल, एक्सपर्ट के मुताबिक ये एक वैश्विक खतरा बन सकता है

थोड़ी सी परेशानी होने पर भी एंटीबायोटिक्स का सेवन अगर आप करते हैं या आपके डॉक्टर इसकी सलाह देते हैं तो यह घातक हो सकता है।

एंटीबायोटिक की दवाएं हो रही हैं फेल, एक्सपर्ट के मुताबिक ये एक वैश्विक खतरा बन सकता है
एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक उपयोग से हो रहीं हैं बेअसर। ©Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Updated : November 16, 2018 3:00 PM IST

बदलते मौसम और पर्यावरण के कारण थोड़ी सी परेशानी होने पर भी एंटीबायोटिक्स का सेवन अगर आप करते हैं या आपके डॉक्टर इसकी सलाह देते हैं तो यह घातक हो सकता है। कनाडा के एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में यह एक खतरा हो सकता है क्योंकि बहुत सी एंटीबायोटिक्स का असर होना कम हो रहा है। एंटीबायोटिक्स के बढ़ते उपयोग से इंसान के शरीर में यह बैक्टिरीया से लड़ने में फेल हो रहा है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हुआ है। एंटीबायोटिक्स का अधिक उपयोग करने से बैक्टीरिया द्वारा प्रतिरोधी तंत्र विकसीत होने लगा है। यह सामन्य बात नहीं है भविष्य में यह गंभीर संकट को जन्म दे सकता है।

यह क्यों है खतरनाक

Also Read

More News

एक्सपर्ट मानते हैं कि यह खतरनाक इसलिए है क्योंकि हमें जब जरूरत नहीं है तब भी एंटीबायोटिक्स का उपयोग कर रहे हैं। जब जरूरत नहीं होती है तब भी एंटीबायोटिक्स का उपयोग करने से बैक्टीरिया द्वारा एंटीबायोटिक्स के जवाब में प्रतिरोधी तंत्र का विकास किया जता है।

बैक्टीरिया के प्रतिरोधी तंत्र के विकास से क्या है नुकसान

एंटीबायोटिक्स दवाओं के जब बैक्टीरिया द्वारा प्रतिरोधक तैयार कर लिया जाता है तो उनका असर होना बंद हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह खतरनाक इसलिए है क्योंकि नयी एंटीबायोटिक्स की खोज कुछ समय से नहीं हो रहा है।

एक्सपर्ट्स यह भी मान रहे हैं कि कल्पना करिये जब सभी एंटीबायोटिक्स के सुपरबग तैयार हो जायेंगे तो उनसे लड़ने के लिए हमारी क्या तैयारी है।

ये भी पढ़ेंः एंटीबायोटिक क्यों है खतरनाक, जानें खतरे की एबीसी।

दवाओं के एक्सपर्ट्स मानते हैं की एक एंटीबायोटिक्स का एक सीमित जीवन होता है उसके बाद उसका प्रतिरोधक बैक्टीरिया द्वारा तैयार कर लिया जाता है। यह सतत प्रक्रिया है।

सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि ड्रग निर्माता एंटीबायोटिक की नयी खोज के लिए तैयार नहीं है। इसकी वजह से सुपरबग्स या प्रतिरोधी तंत्र के लिए कोई नयी दवा नहीं बन पा रही है। नयी खोज बहुत खर्च वाली है इसलिए भी दवा के कारोबारी इसके लिए तैयार नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ेंः ठंड की शुरुआत में क्या आपको भी लगने लगती है उदासी ?

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में अचानक शुरू हो रहा है ये दर्द तो हो सकते हैं ये कारण।

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में बड़ी इलायची का क्यों करे सेवन।

ये भी पढ़ेंः कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये भी पढे़ेंः सर्दियों के मौसम में रहते हैं दर्द से परेशान ? खान-पान में करें ये बदलाव जरूर मिलेगा आराम।

About the Author

... Read More