Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यूरिनेरी इंफेक्शन में जरूरत से ज्यादा दी जाती है एंटीबायोटिक, हो रहा है ये नुकसान

अधिकांश बैक्टीरिया जो आपके मूत्रमार्ग में प्रवेश करते हैं, वे पेशाब के साथ बाहर निकल जाते हैं। लेकिन यह बैक्टीरिया यूरीनरी ट्रैक्ट में रह जाते हैं, तो आपको संक्रमण होने का जोखिम काफी बढ़ जाता।

यूरिनेरी इंफेक्शन में जरूरत से ज्यादा दी जाती है एंटीबायोटिक, हो रहा है ये नुकसान
यूरोलॉजी की समस्या में सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक का उपयोग किया जाता है। @shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Published : December 23, 2018 5:21 PM IST

यूटीआई इंफेक्शन Urinary Tract Infection यूरोलॉजी Urology का चौथा सबसे आम संक्रमण है। वयस्क पुरुषों में यूटीआई के मामले महिलाओं के मुकाबले काफी कम होते हैं और आम तौर पर, यह ऐसे इंफेक्शन का संकेत देता है जो यूरीनरी ट्रैक्ट के भीतर होता है। चूंकि एक पुरुषों का मूत्रमार्ग या यूथ्रेरा महिलाओं की तुलना में छोटा होता है और इसीलिए, बैक्टीरिया को मूत्राशय तक इंफेक्शन के पहुंचने की सम्भावना महिलाओं में अधिक होती है।

50 के बाद पुरुषों में बढ़ जाता है यूटीआई का जोखिम, ऐसे करें पहचान।

अधिकांश बैक्टीरिया जो आपके मूत्रमार्ग में प्रवेश करते हैं, वे पेशाब के साथ बाहर निकल जाते हैं। लेकिन यह बैक्टीरिया यूरीनरी ट्रैक्ट में रह जाते हैं, तो आपको संक्रमण होने का जोखिम काफी बढ़ जाता। पुरुषों में यूटीआई की संभावना उम्र बढ़ने, मूत्रमार्ग में रुकावट या प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) में कमी के साथ बढ़ने लगती है। इसके अलावा, यदि आपको ब्लैडर कैथेटर (bladder catheter) है तो आपके लिए ख़तरा भी अधिक है।

Also Read

More News

एंटीबायोटिक्स और यूटीआई

आमतौर पर यूटीआई होने पर एंटीबायोटिक्स की सलाह सबसे पहले दी जाती है, क्योंकि यूटीई बैक्टीरिया की वजह से होता है। संक्रमण की गंभीरता के आधार पर आपका डॉक्टर दवाइयां (एंटीबायोटिक) का कोर्स तय करता है। आप 1 या 2 दिन का एक कोर्स कर सकते हैं। हालांकि सभी दवाओं के दुष्प्रभाव होते हैं, इसलिए पाठ्यक्रम शुरू करने से पहले आपके डॉक्टर की मंजूरी महत्वपूर्ण है। हालांकि ज़्यादातर मामलों में उपचार शुरु होने के कुछ दिनों के भीतर यह ठीक हो जाता है।

Antibiotics-and-Clostridium-difficile-infection

क्या UTI से आराम होने के बाद एंटीबायोटिक्स लेना बंद कर सकते हैं ?

अगर समस्याएं बनी रहती हैं, तो आपके डॉक्टर से परामर्श करना बेहतर होगा। इसके अलावा, अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित एंटीबायोटिक दवाओं के कोर्स को पूरा करें क्योंकि बैक्टीरिया अभी भी शरीर में मौजूद हो सकता है। साथ ही, अगर आपको दोबारा संक्रमण होता है , तो आपको एंटीबायोटिक दवाओं की एक बड़ी खुराक दी जा सकती है, क्योंकि यह पहले कि दवाइयों के प्रभावी नहीं होने के कारण हो सकता है।

इसलिए, भले ही आपकी समस्याएं कम हो जाएं या 1-2 दिनों में आपको बेहतर महसूस हो, तो एंटीबायोटिक दवाएं लेना बंद न करें, बेहतर और लम्बे समय तक राहत के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स पूरा करें।

एंटीबायोटिक क्यों है खतरनाक, जानें खतरे की एबीसी।

एंटीबायोटिक दवाओं के अतिरिक्त, डॉक्टर ब्लैडर को सुन्न करने और दर्द कम करने के लिए भी कुछ दवाएं लिख सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से आपको पेशाब के दौरान दर्द या तेज़ जलन हो सकती है और पेन किलर से आपको कुछ राहत मिल सकती है।

ऐसी भी संभावनाए हैं कि आपको दोबारा यूटीआई हो सकता है और अगर आप यूरीनरी ट्रैक्ट में असामान्यताओं, डायबीटिज़ जैसे सह-रोग या को-मॉर्बिड (Co-morbid) समस्याओं से पीड़ित हैं या पहले आपकी कोई सर्जरी हुई है, तो ऐसे मामलों में, लक्षण उभरने पर डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। ऐसे में खुद का इलाज खुद न करें।

एंटीबायोटिक रेसिस्टेंट होने के क्या हो सकते हैं घातक परिणाम ?

डॉक्टर आपको यूरीन टेस्ट कराने की सलाह देंगे। इस परीक्षण से डॉक्टर को समझने में मदद होगी कि किस प्रकार के बैक्टीरिया की वजह से आपको इंफेक्शन हुआ हो और उसी के आधार पर आपको सर्वोत्तम दवा बतायी जाएगी। यूटीआई के इलाज के लिए सस्ते उपचार उपलब्ध हैं।

शाकाहारी लोगों के शरीर में अक्सर कम हो जाता है फैटी एसिड, खाने में इन खाद्य पदार्थों को करें शामिल।

सर्दी हो या गर्मी ब्लड सर्कुलेशन को रखना है बेहतर तो अपनाएं ये उपाय। 

सर्दी के मौसम में खो रहा है चेहरे का निखार तो ये आजमाएं।

क्या मक्के की रोटी खाने से कैंसर और हार्ट रोग होन का खतरा कम होता है ?

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी में त्वचा में होती है खुजली तो इन 4 में से कोई एक उपाय को अपनाकर देखें।

About the Author

... Read More