इंडोनेशिया ने तैयार किया कोरोना से बचाने वाला नेकलेस, सिर्फ 15 मिनट में 42 फीसदी पार्टिकल्स नष्ट करने का दावा

कोरोनावायरस से बचने के लिए कुछ देशों के वैज्ञानिकों द्वारा अजीबों-गरीबों तरकीबें सुझाई जा रही हैं। इस वायरस को नष्ट करने के लिए इंडोनेशिया के कृषि मंत्रालय ने एक नेकसेल तैयार किया है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 7, 2020 12:42 PM IST

Neck less for Coronavirus : कोरोनावायरस की दवा और वैक्सीन बनाने में दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन-रात काम में जुटे हुए हैं। जबकि, कुछ देशों के वैज्ञानिकों द्वारा इस वायरस से निपटने के लिए अजीबों-गरीबों तरकीबें सुझाई जा रही हैं। इस वायरस को नष्ट करने के लिए इंडोनेशिया के कृषि मंत्रालय ने एक नेकसेल तैयार किया है। कृषि मंत्रालय का दावा है कि  'यूकेलिप्टस' नाम के पौधे से बना 'एंटी वायरस नेकलेस'  कोरानावायरस की महामारी (Neck less for Coronavirus) से निजात दिला सकता है।

इस बारे में इंडोनेशिया के कृषि मंत्री सियारुल यासीन लिम्पो ने कहा कि यूकेलिप्टस पर आधारित इस एंटी वायरस नेकलेस (Anti-virus Neck Less) से कोविड-19 के जानलेवा वायरस को रोका जा सकता है। इस नेकलेस को बहुत ही जल्द मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा, "कोरोना से लड़ने वाला यह एंटी वायरस नेकलेस मंत्रालय की 'हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट एजेंसी' द्वारा डिजाइन किया गया है, जिसका अगले महीने से बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन किया जाएगा। यह कोविड-19 के उपचार या रोकथाम के उद्देश्य से मंत्रालय के शोधकर्ताओं द्वारा बनाए चार उत्पादों में से एक है।"

ट्रिब्यून न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सियारुल ने कहा, "इसे बनाने में यूकेलिप्टस की 700 प्रजातियों का इस्तेमाल हुआ है। हमारे लैब टेस्ट में सामने आए परिणामों में पता लगा कि यह कोरोना वायरस को नष्ट करने में सक्षम है।"

सबसे बड़ी बात ये है कि इसे लेकर इंडोनेशिया के दक्षिणी प्रांत के पूर्व गवर्नर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इस नेकलेस (Neck less for Coronavirus) की मदद से सिर्फ 15 मिनट में 42 फीसदी पार्टिकल्स को नष्ट किया जा सकता है।

वहीं, कृषि मंत्री सियारुल ने कहा, "हमने खुद इस नेकलेस का इस्तेमाल किया है। नेकलेस 30 मिनट में वायरस के 80 प्रतिशत तक पार्टिकल्स खत्म कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर हाथ पर चाकू की धार से कोई जख्म हो जाए तो यह प्रोडक्ट उसका भी इलाज कर सकता है।"

कोरोनावायरस से लड़ने में सक्षम है चाय और हरड़, आईआईटी वैज्ञानिकों का दावा

इंडोनेशिया के कृषि मंत्री ने कहा कि इस नेकलेस को पहनने से भीड़ में जाने का साहस पैदा होता है। उन्होंने कहा मैं काम के दौरान अक्सर इसे पहनकर एग्रीकल्चर प्रोडक्शन का जायजा लेने निकलता हूं।

एजेंसी के प्रमुख फडज्राय ड्जूफ्राई ने कहा, "इस प्रोडक्ट के प्रोटोटाइप की कोविड-19 के मरीजों पर जांच की गई थी। इसके बाद मरीजों में काफी अच्छा रिकवरी रेट देखने को मिला।"

ड्जूफ्राई ने इस नेकलेस के बारे में कहा कि हमने कृषि मंत्रालय के 20 कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों पर इसका टेस्ट किया था। इन लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, लेकिन इस प्रोडक्ट के इस्तेमाल से उनके हालत में काफी तेजी से उधार आया।

2021 से पहले नहीं आ सकती है कोविड-19 वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया नया बयान

ये 5 हेल्दी फूड्स खाने से फेफड़े बनते हैं मजबूत, लंग्स की बीमारियां भी रहती हैं दूर

Kids Diet during Lockdown: घर से पढ़ाई कर रहे बच्चों को है विशेष पोषण की ज़रूरत, स्टुडेंट्स के लिए 5 डायट टिप्स

Foods for Strong Bones: पोषक तत्वों की कमी से हड्डियां होती हैं कमज़ोर, स्ट्रॉन्ग बोन्स के लिए डायट टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source