Anna Hazare Admitted to hospital: छाती में दर्द की शिकायत के बाद अन्‍ना हजारे अस्‍पताल में भर्ती

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्‍ना हजारे को पुणे के रूबी अस्‍पताल में भर्ती (Anna Hazare Admitted to hospital) कराया गया है। उनकी हालात स्थिर है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 25, 2021 6:46 PM IST

सोशल एक्टिविस्‍ट अन्‍ना हजारे छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्‍पताल में भर्ती किए गए हैं। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अन्‍ना हजारे को पुणे के रूबी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। रूबी हॉल क्लिनिक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधूत बोडमवाड़ ने पुष्टि की है कि अन्‍ना हजारे डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

खबरों के मुाताबिक अन्‍ना हजारे को छाती में दर्द के साथ ही कमजोरी की भी शिकायत थी। जिसके चलते उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है और अब उनका इलाज चल रहा है। हजारे की एंजियोग्राफी (Angiography) हुई है इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है। वहीं, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) जो खुद वर्तमान में एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हैं और फिजियोथेरेपी से गुजर रहे हैं, उन्‍होंने अन्ना हजारे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। ठाकरे ने हजारे के जल्‍दी सही होने की कामना की है।

क्‍या होती है एंजियोग्राफी और कब पड़ती है इसकी जरूरत (What is Angiography and when is it needed)

एंजियोग्राफी एक तरह का टेस्‍ट होता है जिसमें डॉक्‍टर एक्‍स-रे के द्वारा शरीर के अंगों की जांच करते हैं। शरीर के जिस हिस्‍से की एंजियोग्राफी होती है उस हिस्‍से को X-Ray के द्वारा देखा जाता है। जब सीने की एंजियोग्राफी होती है तो डॉक्‍टर एक्‍स-रे से धमनियों या नसों में रक्‍त के प्रवाह और गतिविधि को देखने के लिए एक्स-रे कंट्रास्ट का उपयोग करते हैं। डॉक्‍टर एंजियोग्राफी कराने की सलाह अक्‍सर तब देते हैं जब हृदय रोग, किडनी संक्रमण, ट्यूमर एवं खून का थक्का जमने आदि जैसी समस्‍या होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source