
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 23, 2021 9:48 PM IST
Anita Hassanandani Baby :बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani) कुछ ही दिन पहले मां बनी हैं और उन्होंने अपने छोेटे-से राजकुमार के लिए एक प्यारा सा नाम ( Anita Hassanandani Baby Name) भी चुन लिया है। अनिता और उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने बेटे का नाम रखने के बाद अपने फैंस को भी इस बारे में इंफॉर्म किया। लेकिन, फैंस को यह सूचना देने का अंदाज़ इतना निराला है कि लोग चौंक गए। अनिता और रोहित ने एक बहुत ही प्यारा और फनी-सा वीडियो बनाकर अपने फैंस को बताया कि उनके घर आए नन्हें मेहमान का नाम क्या है। (Anita Hassanandani Baby Name)
View this post on Instagram
अनिता और रोहित रेड्डी के बेटे नाम आरव रखा गया है। यह एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है- नाद या ऊंचा स्वर। (Aarav Meaning in Sanskrit) अपनी पोस्ट में एक धमाके के साथ रोहित और अनिता ने बताया कि उनके घर एक बेटे का आगमन हुआ है और इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि इस बच्चे का नाम है आरव।
View this post on Instagram
9 फरवरी को अनिता और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा कि उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया है। गौरतलब है कि 40 वर्षीय अनिता ( Anita Hassanandani Baby)का यह पहला बच्चा है। अनिता 35 साल की उम्र के बाद कंसीव करने की वजह से पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। इस कपल ने अपने बेटे के जन्म की खुशख़बरी कुछ यूं शेयर की-
View this post on Instagram
अनिता और रोहित अपने बच्चे के जन्म की खुशियां मना रहे हैं और उनके फैंस इन तीनों को ढेर सारी दुआएं भी दे रहे हैं। वैसे, अनिता और रोहित की तरह अगर आपके घर भी किसी बच्चे का जन्म हुआ है या जल्द ही किसी नन्हें मेहमान का आना तय है तो आपको भी ढेर सारी शुभकामनाएं। लाज़मी है कि ऐसे समय में आप अपने बच्चे के स्वागत की तैयारी में जुटे होंगे और साथ ही इस बात पर बहस कर रहे होंगे कि लड़के के नामों की लिस्ट पहले बनेगी या लड़की के नामों की।
खैर, अब जब लिस्ट बन ही रही है तो एक नज़र दौड़ाएं यहांं दिए गए नामों की लिस्ट पर भी। इन सुंदर और प्यारे-प्यारे नामों में से शायद आपको भी मिल जाए अपने लिटिल प्रिंस के लिए एक अच्छा-सा नाम।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.