केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अनिल विज ने दो खुराक वाली कोविड वैक्सीन की सिर्फ 1 खुराक ली

Anil Vij Corona Positive: मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के कुछ तय दिनों के बाद ही किसी व्यक्ति में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी का निर्माण होता है। चूंकि, कोवैक्सीन दो खुराक वाली वैक्सीन है, लेकिन मंत्री अनिल विज ने वैक्सीन की सिर्फ एक खुराक ली है।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अनिल विज ने दो खुराक वाली कोविड वैक्सीन की सिर्फ 1 खुराक ली
अनिल विज ने दो खुराक वाली कोविड वैक्सीन की सिर्फ 1 खुराक ली : मंत्रालय।

Written by Anshumala |Published : December 5, 2020 7:09 PM IST

Anil Vij Corona Positive: पिछले महीने कोवैक्सिन (Covaxin) की एक खुराक लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Haryana Health Minister Anil Vij) के कोविड-19 से संक्रमित (Covid-19 infection) होने की पुष्टि करने के तुरंत बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट किया कि विज (Anil Vij Health News) ने सिर्फ पहली खुराक (Anil Vij corona vaccine) ली थी, जबकि वैक्सीन (Vaccine) दो-खुराक की है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के कुछ तय दिनों के बाद ही किसी व्यक्ति में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी (Antibody) का निर्माण होता है। चूंकि, यह दो खुराक वाली वैक्सीन है, लेकिन मंत्री अनिल विज ने वैक्सीन की सिर्फ एक खुराक ली है।"

इस वैक्सीन ट्रायल (Vaccine Trial) में स्वयंसेवकों को लगभग 28 दिनों के भीतर दो इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन लेने होते हैं। प्रतिभागियों को रैंडम तौर पर कोवैक्सिन (COVAXIN) या प्लेसिबो प्राप्त करने के लिए असाइन किया गया है। परीक्षण डबल-ब्लाइंड है, जैसे कि जांचकर्ताओं, प्रतिभागियों और कंपनी को यह पता नहीं है कि किस समूह को यह असाइन किया गया है।

Also Read

More News

कोरोना वैक्सीन की एक खुराक लेने के बाद विज हुए कोविड पॉजिटिव

मंत्रालय का यह बयान हरियाणा के 67 वर्षीय मंत्री द्वारा वैक्सीन (Vaccine) की एक खुराक लिए जाने के दो सप्ताह बाद संक्रमित होने पर आया है। विज ने ट्वीट किया, "मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Anil Vij Corona Positive in Hindi) आई है। मैं सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती हूं। वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे खुद की कोरोना जांच (Corona test) करा लें।"

TRENDING NOW

हरियाणा के मंत्री अनिल विज कोरोना से संक्रमित, कुछ दिन पहले लिया था कोविड-19 वैक्सीन का ‘टेस्ट डोज’

About the Author

... Read More