... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : July 12, 2018 4:56 PM IST
मानसून के मौसम में मस्ती का माहौल होता है। लेकिन, यह मौसम अपने साथ सबसे ज्यादा बीमारियां भी लाता है। ऐसे में सेहत का ख्याल ना रखने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। छोटे परदे के लोकप्रिय कलाकारों ने अपने फैन्स की अच्छी सेहत की कामना करते हुए उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी है। कुणाल जयसिंह, पर्ल वी. पुरी और शुभांगी अत्रे जैसे टीवी कलाकारों ने अपने प्रशंसकों से मानसून का मजा लेने के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी आग्रह किया है। कुणाल ने एक बयान में कहा, "स्वस्थ आहार खाना आवश्यक है। इस मौसम में शरीर, विशेषकर पाचन तंत्र संक्रमण के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। मानसून में ज्यादातर बीमारियां पानी के कारण होती हैं। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना है कि पेयजल शुद्ध हो या अच्छी तरह उबाला गया हो।"
शुभांगी ने कहा कि लोग चाहे जितना भी व्यस्त हों उन्हें हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
उन्होंने कहा, "प्यास लगने पर शरीर को पानी की ज़रूरत होती है। इसीलिए तरल पदार्थ के विकल्प में कार्बोनेटेड, कैफीन वाले पेय पदार्थ और अल्कोहल नहीं पीने चाहिए। सेहत के लिए फायदेमंद तत्वों से भरपूर हर्बल चाय पीना भी एक अच्छा पर्याय रहेगी। बारिश का आनंद लेना भी जरूरी है लेकिन अच्छे तरीके से।"
पर्ल ने बारिश के मौसम में मच्छर से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "जमे हुए पानी में कीड़े पनपने लगते हैं। इसलिए हमेशा मच्छर रोधी चीज़ों का उपयोग करें।"
अभिनेता अदनान खान ने कहा कि आंखों को विशेषकर गंदे हाथों से छूने से बचें। इस मौसम में आंखों का संक्रमण आम है।
अभिनेत्री सारा खान ने कहा कि बारिश में गाड़ी चलाने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है।
अभिनेत्री रोशनी सहोता ने कहा कि इस मौसम में इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करना चाहिए।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock, Twitter.