Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Anemia causes: ब्लड से संबंधित बीमारी को एनीमिया कहते हैं। अधिकतर औरतें एनीमिया (anemia in hindi) की शिकार होती हैं। एनीमिया होने पर हमारे शरीर में आयरन की कमी होने लगती है और इस वजह से हीमोग्लोबिन बनना कम हो जाता है। इसकी वजह से शरीर में खून की कमी होती है।
हीमोग्लोबिन की कमी से नसों में ऑक्सीजन का प्रवाह कम होने लगता है। नसों में ऑक्सीजन (Oxygen) के प्रवाह की कमी होने के कारण एनीमिया की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से ब्लड (Blood) में इसकी कमी हो जाती है और शरीर को जरूरी ऊर्जा भी नहीं मिल पाता है।
हमारे शरीर वजन (Weight) के हिसाब से लोह तत्व की कुल मात्रा होता होती है। अगर शरीर में इन तत्वों की कमी होती है, तो खून बनना कम हो जाता है। एक आंकड़े के मुताबिक, भारत में करीब 60 प्रतिशत लोग एनीमिया के शिकार हैं और इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं हैं।
हमेशा थकान महसूस होना
उठने और बैठने पर चक्कर आना
स्किन और आंखों में पीलापन
सांस लेने में परेशानी
दिल की धड़कन सामान्य से अधिक धड़कना
हथेलियों और तलवों का ठंडा होना
शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया होता है। इसलिए हमें अपने खानपान में कुछ बदलाव करने चाहिए, जिससे आयरन की कमी कमी को पूरा किया जाए। हमें अपने भोजन में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो आयरन युक्त होता है। चकुंदर, टमाटर, गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियों आयरनयुक्त होती हैं। अगर आप रोजाना इस फूड्स का सेवन करते हैं, तो आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो जब भी घर पर सब्जी बनाएं, तो उसे लोहे की कढ़ाई में बनाएं। इससे खाने में आयरन की मात्रा काफी अधिक बढ़ती है।
सुबह उठकर गुड़ और चने आएं। काला गुड़ आयरन की कमी को पूरा करता है, इसलिए मार्केट से काला गुड़ ही खरीदें। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ेगी।
अधिक कैल्शियम शरीर में मौजूद आयरन को अवशोषित करता है। इसलिए कोशिश करें कि भोजन में कैल्शियम की मात्रा अधिक ना हो। सामान्य रूप से आप कैल्शियमयुक्त भोजन कर सकते हैं।
अगर शरीर में आयरन की कमी बहुत ही ज्यादा है, तो डॉक्टर्स की सलाह लें। वे आपको आयरन टेबलेट भी दे सकते हैं।