आंध्र प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद आंगनवाड़ी शिक्षिका की मौत, बुखार के चलते अस्पताल में हुई थी भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिवेंदुला के अहोबिलापुरम इलाके की निवासी टी. नारायणम्मा का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में 2 सप्ताह पहले ही कोविड-19 वैक्सीन (death after Covid-19 Vaccine) लगाई गई थी। वैक्सीन लगने के बाद दूसरे दिन ही नारायणम्मा को बुखार चढ़ गया था। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (Andhra Woman Death)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 20, 2021 7:01 AM IST

Andhra Woman Death After Covid-19 Vaccine: कोरोना वायरस वैक्सीन लेने के बाद एक और मृत्यु का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार,  आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में कुछ दिन पहले ही कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) लगवाने वाली 58 वर्षीय आंगनवाड़ी शिक्षिका की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिवेंदुला के अहोबिलापुरम इलाके की निवासी टी. नारायणम्मा का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में 2 सप्ताह पहले ही कोविड-19 वैक्सीन (death after Covid-19 Vaccine) लगाई गई थी। वैक्सीन लगने के बाद दूसरे दिन ही नारायणम्मा को बुखार चढ़ गया था। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (Andhra Woman Death)

कोविड-19 की वैक्सीन लगाने के बाद दिखे थे ये लक्षण

मिली जानकारी के अनुसार, बुखार की शिकायत के बाद जब महिला की जांच की गयी तो उन्हें टाइफाइड बुखार  था। इसके बाद उन्हें कडप्पा के रिम्स अस्पताल में भेज  दिया गया। हालांकि, वह घर लौट आई, क्योंकि वह रिम्स में बुखार से उबर नहीं पाई थी। नारायणम्मा की गुरुवार रात घर लौटने के एक घंटे के भीतर मृत्यु हो गई। अब उनके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनकी मृत्यु इसलिए हुई है, क्योंकि वैक्सीन विफल रही है। (Andhra Woman Death)

सामने आ चुके हैं कुछ और वॉलिंटियर्स के मौत के मामले

इससे पहले, आंध्र प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद एक गांव की एक वॉलंटियर (स्वयंसेवक) पी. ललिता की मौत हो गई थी। सरकार की तरफ से मृतका के परिवार को मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये दिए गए हैं। आरोप है कि ललिता की मौत कोरोनावायरस वैक्सीन शॉट लेने के बाद हो रही स्वास्थ्य समस्याओं की वजह  से हुई थी।

इसी तरह 28 साल की ललिता ने आठ अन्य स्वयंसेवकों के साथ वैक्सीन शॉट लिया था और अन्य सभी को सिरदर्द और बुखार (Problemd after Covid-19 Vaccine Shots) जैसे लक्षण दिखाई दिए, ललिता की हालत ज्यादा ही गंभीर हो गई। हालांकि वह दवा ले रही थी और घर पर ही रहती थी, लेकिन जल्द ही उसकी बीमारी से मौत हो गई। (Andhra Woman Death )

(Input--आईएएनएस,एकेके-जेएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.