... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 7, 2018 6:08 PM IST
चिकित्सा उपकरण क्षेत्र ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के विश्व हेपटाइटिस दिवस, 28 जुलाई से संक्रमण रोकने के लिए सभी चिकित्सकीय उद्देश्यों के लिए ऑटो-डिसेबल (स्वत: अक्षम) सीरिंज के इस्तेमाल करने के कदम की सराहना की गई। एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एआईएमईडी) फोरम के समन्वयक राजीव नाथ ने कहा कि आंध्र प्रदेश इस कदम को उठाने वाला देश का पहला राज्य होगा। यह विश्व हेपटाइटिस दिवस से लागू होगा।
उन्होंने एक बयान में कहा, "हम मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू द्वारा की गई पहल की सराहना करते हैं, जो ऑटो-डिसेबल सीरिंज के सार्वभौमिक इस्तेमाल को अनिवार्य करते हुए एक इंजेक्शन एक सीरिंज से दिए जाने को सभी नैदानिक/ चिकित्सकीय मामलों में सुनिश्चित करेगा। इसे संक्रमण रोकथाम के हिस्से के तौर पर विश्व हेपटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) से लागू किया गया है।"
उन्होंने केंद्र सरकार व दूसरे राज्यों से आंध्र सरकार के नेतृत्व वाले कदम का अनुकरण करने का आग्रह किया, जिससे स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को मजबूत कर, संक्रमण के चक्र को तोड़कर इसके फैलाव को कम किया जा सके।
राजीव नाथ ने याद दिलाया कि जब देश में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान में ऑटो डिसेबल सीरिंज का इस्तेमाल शुरू किया गया, तो केंद्र सरकार के सभी टीकाकरण इंजेक्शनों के लिए इसे अनिवार्य किए जाने के निर्णय से पहले, आंध्र प्रदेश इसका इस्तेमाल करने वाला पहला राज्य रहा।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.