
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 5, 2024 10:39 PM IST
Anant Ambani Vantara Project: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए अपने वंतारा प्रोजेक्ट के बारे में बताया। जिसके बारे में अब दुनियाभर में चर्चा हो रही है। दरअसल प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान ही वंतारा प्रोजेक्ट के जंगली इलाकों की सैर शुरू हुई। देश-विदेशों से मेहमान के रूप में आए दिग्गज हस्तियों ने वंतारा की सैर की। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे ने अपनी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ मीडिया के सामने जानवरों के प्रति अपना प्यार बताया और उनकी वे बातें आज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी बटौर रही और उनके फैन्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल वंतारा अनंत अंबानी द्वारा एनीमल वेलफेयर के लिए शुरू किया गया एक खास प्रोजेक्ट है, जिसमें जानवरों के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।
अनंत अंबानी ने 26 फरवरी को मीडिया कॉन्फ्रेंस के जरिए वंतारा के बारे में बताया। गुजरात के जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट में 3000 एकड़ को इस प्रोजेक्ट में बदला गया। यह एक तरह का खुला चिड़ियाघर होगा। जिसमें जानवरों को खुले में रखा जाएगा और साथ ही उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। अनंत अंबानी के अनुसार वंतारा का मुख्य उद्देश्य जंगली जानवरों की सेवन करना है।
वंतारा दुनियाभर के सबसे बड़े एनिमल वेलफेयर प्रोजेक्ट में से एक है, जिसमें जानवरों को स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी से अच्छी सुविधाएं दी जाएंगी। यहां वंतारा में जानवरों के लिए विशेष अस्पताल होंगे जहां पर जानवरों को डिजीज ट्रीटमेंट से लेकर रिहैबिलिटेशन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। जानवरों को एक्सीडेंट व शिकारियों से बचाया जाएगा। साथ ही साथ इस प्रोजेक्ट में रिसर्च सेंटर और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट भी शामिल होंगे। यहां जानवरों के लिए 24x7 डॉक्टर तैयार रहेंगे।
अनंत अंबानी हाथियों के साथ विशेष लगाव रखते हैं, वहां पर हाथियों के लिए एक बड़ा अस्पताल बनाया गया है जो दुनिया के सबसे बड़े एलीफेंट हॉस्पिटल में से एक है। अस्पताल में पोर्टेबल एक्स रे, फार्मेसी और पैथोलॉजी लैब जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा जानवरों के सही ट्रीटमेंट के लिए हाइड्रोलिक पुली, चेन पुली, क्रेन और हाइड्रोलिक सर्जिकल टेबल भी होगी।
खबरों के अनुसार वंतारा में लगभग 43 से अधिक जानवरों की प्रजातियां हैं। वंतारा में लगभग 2000 जानवर हैं, जिनमें 200 से अधिक हाथी 300 से अधिक अन्य शाकाहारी जानवर। वहीं लगभग 1200 सरीसृप, कछुए, मगरमच्छ व सांप आदि होंगे। जिनकी वंतारा में खास देखभाल की जाएगी।