
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 24, 2022 5:14 PM IST
Amrita Hospital in Faridabad: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बना एशिया का सबसे बड़ा निजी अस्पताल (Private hospital in NCR) बनकर तैयार हो गया है और आज यानी 24 अगस्त को पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इस अस्पताल के उद्घाटन के साथ ही पीएम ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी बड़े पैमाने पर बूस्ट किया है। 4000 करोड़ की लागत से बना यह प्राइवेट अस्पताल 2,600 बिस्तरों के साथ तैयार हुआ है साथ ही यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस तो है ही साथ ही इसमें एक केंद्रीकृत पूरी तरह से आटोमेटिड लैब भी है। भारत की बढ़ती जनसंख्या और नई-नई बीमारियों के बोझ को देखते हुए अब ऐसे ही अस्पतालों की जरूरत है, जिनकी क्षमता ज्यादा हो और जो आधुनिक मेडिकल ट्रीटमेंट सिस्टम से लैस हों। फरीदाबाद में बना अमृता अस्पताल कुछ ऐसे ही नजरिए के साथ बनाया गया है, जिसमें आने वाले समय की स्थिति को देखते हुए सुविधाएं दी जा सकती हैं।
PM Narendra Modi inaugurates Amrita Hospital at Faridabad in Haryana pic.twitter.com/q4wF3G8kQE
— ANI (@ANI) August 24, 2022
अमृता अस्पताल लगभग पूरी तरह से बनकर तैयार है। बताते चलें कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री के आने से पहले शहर में जबरदस्त प्रबंध किए गए थे और कई जगह पर बैरिकेडिंग भी लगाई थी। समारोह के लिए बड़ा स्टेज लगाया गया था जिसमें दर्शकों के लिए लगभग 1100 कुर्सियां लगाई गई थी। मेन स्टेज पर पीएम मोदी, सीएम मनोहर लाल खट्टर, माता अमृतानंदमयी और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। वहीं अन्य मंत्री, एमएलए और वीआईपी अधिकारी दर्शक कुर्सियों की पहली लाइन पर मौजूद रहे।
फरीदाबाद में बने अस्पताल के बारे में बताया जा रहा है कि यह भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में कुछ खास बातें -
अमृता अस्पताल के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी पंजाब जाएंगे। जहां पर मोहाली में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 300 बेड्स की क्षमता वाले होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी जैसे एमआरआई, सीटी स्कैन, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी और ब्रैकीथेरेपी आदि। कैंसर का इलाज करने के लिए कीमोथेरेपी, बोन मेरो ट्रांसप्लांट और अन्य सर्जरी प्रोसीजर भी उपलब्ध होंगी।
At around 2:15 PM, will dedicate the ‘Homi Bhabha Cancer Hospital & Research Centre’ to the Nation. Situated in Mohali, will emerge as a hub for cancer care in the region. I would urge those associated with healthcare to join the programme.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2022