सौन्दर्य टिप #2: आँवला हेयर पैक के इस्तेमाल से पायें रूसी से छुटकारा

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : June 25, 2014 2:28 PM IST

beauty tip#2 amlaक्या आपको रूसी बहुत परेशान कर रही है? इससे छुटकारा पाने के लिए आँवला बहुत ही अच्छा घरेलु उपाय है। एक अच्छी बात यह है कि ये बिल्कुल प्राकृतिक होता है इसलिए इसका कोई पार्श्व प्रभाव नहीं होता है और रसायनिक पदार्थ से भी मुक्त होता है। भारत में यह सभी जगह जूस या पावडर के रूप में आसानी से मिल जाता है। 

ऐन्टी-डैन्ड्रफ पैक बनाने के लिए थोड़ा-सा आँवला पावडर पानी के साथ मिला लें। सिर पर इस पैक को लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। पेस्ट में दस तुलसी के पत्ते डालने से यह और भी प्रभावकारी हो जाता है।रोज़ाना इस्तेमाल करने से रूसी धीरे-धीरे कम हो जायेगी। इसके अलावा आँवला के कारण बाल और भी काले नज़र आयेंगे। 

पिछली सौन्दर्य टिप

 इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source