Amitabh Bachchan Covid-19: बिग बी अमिताभ बच्चन को दोबारा हुआ कोविड संक्रमण, सम्पर्क में आए लोगों के नाम लिखा यह संदेश

अमिताभ बच्चन ने हाल के दिनों में उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों को सावधान रहने और टेस्ट कराने की अपील की है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 24, 2022 12:39 AM IST

Amitabh Bachchan tested positive for Covid-19: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को दूसरी बार कोरोना संक्रमण हो गया है। बिग बी ने दोबारा कोविड संक्रमित होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। बता दें कि, 2 साल पहले भी अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कई सदस्यों को कोविड पॉजिटिव पाया गया था और इस गम्भीर संक्रमण से उबरकर अमिताभ बच्चन ने एक मिसाल पेश की थी। दोबारा कोविड संक्रमण की चपेट में आने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan COVID reinfection) इन दिनों अपने मशहूर टीवी क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के 14वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। 79 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी कोविड टेस्ट रिपोर्ट के बारे में लिखते हुए उन सभी लोगों से टेस्ट कराने की अपील की जो बीते कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं।  (Amitabh Bachchan tested positive for Covid-19 In Hindi)

साल 2020 में भी हुआ था अमिताभ बच्चन को कोविड-19 संक्रमण

बता दें कि जुलाई 2020 में अमिताभ बच्चन को पहली बार कोविड संक्रमण हुआ था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल (Nanavati hospital) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के लिए अमिताभ बच्चन को तकरीबन 2 सप्ताह से अधिक समय तक रहना पड़ा। वहीं, उनके बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Bollywood Actor Abhishek Bachchan ) और बहू ऐश्वर्या राय को भी कोविड पॉजिटिव पाया गया था।

क्यों होता है कोविड-19 संक्रमण दोबारा! (Chance Of COVID reinfection)

एक बार कोविड संक्रमण से उबरने के बाद भी लोगों को बार-बार यह संक्रमण हो सकता है और एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह एक या दो बार नहीं कई बार हो सकता है। दरअसल एक्सपर्ट्स की राय है कि जहां चिकनपॉक्स (chickenpox) जैसी बीमारियों में वायरस लम्बे समय तक एक तरह का व्यवहार करते हैं, वहीं, कोविड-19 वायरस में लगातार होते बदलाव या म्यूटेशन्स के कारण यह समय के साथ लोगों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में जब तक किसी संक्रमित व्यक्ति का शरीर कोविड-19 वायरस का सामना कर उससे उबरती है तब तक कोविड का नया वेरिएंट उसके इम्यून सिस्टम पर प्रभाव डालता है और कई बार लोगों को दोबारा संक्रमण हो सकता है।

दोबारा संक्रमण से बचने के उपाय क्या हैं (Ways to minimize risk of COVID reinfection)

  • जहां कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराना सबसे कारगर और सुरक्षित तरीका है।
  • वैक्सीनेशन के साथ-साथ संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने या सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना महत्वपूर्ण है।
  • घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें
  • भीड़भरे स्थानों पर जाने से बचें।
  • हाथों को बार-बार साबुन-पानी और हैंड सैनिटाइजर से साफ करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source