अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

अमिताभ बच्चन को रविवार को कोरोनावायरस से निगेटिव पाए जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बिग बी के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ने ट्वीट किया, "मेरे पिता का ताजा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 2, 2020 7:14 PM IST

Amitabh bachchan health update in Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) को रविवार को कोरोनावायरस से निगेटिव पाए जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बिग बी के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट (Abhishek bachchan tweeted) किया, "मेरे पिता का ताजा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल (Amitabh Bachchan Health Update) से डिस्चार्ज हो गए हैं। अब वो घर पर ही आराम करेंगे। आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।"

अभिषेक बच्चन ने अपने फैंस से कहा, "मैं अभी अस्पताल में रहूंगा। मैं कोरोना पॉजिटिव बना हुआ हूं। मेरे परिवार के प्रति आपकी निरंतर शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। बहुत विनम्र और ऋणी हूं। मैं वादा करता हूं कि इसे हराकर जल्द स्वस्थ होकर आऊंगा।"

इससे पहले, अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या और पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों ही 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद से ही दोनों नानावटी  हॉस्पिटल में भर्ती थे और वहां उनका आइसोलेशन वॉर्ड में इलाज चल रहा था। 23 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को बिग बी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चन परिवार में जया बच्चन को छोड़कर बाकी सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

अमिताभ बच्चन की हालत अब बेहतर, साझा किए हॉस्पिटल के इलाज, एकांत, क्वारंटीन के अनुभव

क्या मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है कोरोना का असर? जानिए ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source