स्वच्छ भारत अभियान: सफाईकर्मियों की बेहतर मदद के लिए अमिताभ ने एडवांस मशीनें खरीदीं

मेनहोल और सीवर नालों में सफाई के लिए उनमें उतरने वाले सफाईकर्मियों के लिए हैं ये मशीनें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 25, 2018 5:57 PM IST

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मेनहोल और सीवरों की हाथों से सफाई करने वाले सफाईकर्मियों की मदद के अपने वादे को पूरा करते हुए उनके लिए मशीनों का इंतजाम किया है। अमिताभ ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "एनडीटीवी क्लीनाथॉन 'बनेगा स्वच्छ इंडिया' में, हाथों से सफाई करने वाले कर्मियों की अमानवीय स्थिति को देखते हुए मैंने उनके लिए 50 मशीनें खरीदने का वादा किया था। आज मैंने उस वादे को पूरा कर दिया है! सफाईकर्मियों को 25 छोटी अलग-अलग मशीनें और बीएमसी को एक बड़ी ट्रक मशीन उपहार में दी है।"

24 नवंबर को एक पत्र लिखकर अमिताभ ने मैनुअल स्केवेंजर्स एसोसिएशन (एमएसए) और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से कहा था कि वह मेनहोल और सीवर नालों में सफाई के लिए उनमें उतरने वाले सफाईकर्मियों के लिए कुछ करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "मेरा योगदान सफाईकर्मियों को इस अमानवीय कार्य को करने से रोकने और उन्हें समाज में सम्मान और गरिमा दिलाने के लिए है।"

अमिताभ ने सफाईकर्मियों के लिए मशीनें खरीदने के लिए 50 लाख रुपये देने का वादा किया था।

अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, "मैं बीएमसी को एक बड़ी मशीन और सफाईकर्मियों को छोटी मशीनें दान कर रहा हूं।"

उन्होंने बीएमसी और एमएसए से मशीनों के सही प्रयोग की निरंतर रिपोर्ट देने का भी आग्रह किया है।

अभिनेता किसानों की मदद के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source