
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 1, 2020 6:08 PM IST
अमिताभ बच्चन की हालत अब बेहतर, साझा किए हॉस्पिटल के इलाज, एकांत, क्वारंटीन के अनुभव।
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 जुलाई से ही मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में अपना कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उसी हॉस्पिटल में हैं। 11 जुलाई को बिग बी और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव आए थे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। अमिताभ हर दिन अपना हाल-समाचार अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंन्स तक पहुंचाते रहते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Health Update in hindi) की सेहत अब पहले से काफी बेहतर है, लेकिन उनकी उम्र और पहले की शारीरिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक्स्ट्रा सावधानी बरती जा रही है। हालांकि, यह भी संभावना जताई जा रही है कि अब वे दोनों किसी दिन भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकते हैं।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है, हर दिन सबसे ज्यादा इंतजार डॉक्टर्स, नर्सेज के आने का रहता है। हर दिन उनके वॉर्ड में आने का इंतजार होता है। उन्हीं पर सारी नजरें जैसे टिकी होती हैं, क्योंकि यहां बस वही हैं, जो आपको दिखते हैं, मिलते हैं। ब्लॉग में बिग ने लिखा, 'आइसोलेशन, क्वारंटाइन, एकांत, मेडिकल केयर रूम...और कुछ नहीं।"
बिग बी हॉस्पिटल में यही सोचकर अपना वक्त बिता रहे हैं कि अब कोई नर्स आएगी, इंजेक्शन और दवाएं देगी, फेफड़ों और शरीर की जांच होगी। वो ब्लॉग में इस इंतजार को लिखते हैं, 'यह इंतजार बिल्कुल गोडॉट (गेम इंजन) के इंतजार के जैसा होता है।'
हॉस्पिटल में जिस गेम खेलने की बात कर रहे हैं बिग बी, वह गेम ट्रीटमेंट, इक्विपमेंट आदि है । कितनी सांस ली, कितनी देर सांस रोकी, सांस लेने में तकलीफ तो नहीं हुआ, पहले की टाइमिंग को पछाड़ना है और बेहतर करना है। डॉक्टर्स लैब रिपोर्ट पर बात करते हैं, जिसे समझना आसान नहीं कि आखिर वो कह क्या रहे हैं।
अभिषेक बच्चन भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव दिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल की लॉबी की फोटो शेयर की है, जिसमें वे लेट नाइट वॉक कर रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में खुद अभिषेक नजर नहीं आ रहे हैं। फोटो में सिर्फ लॉबी दिखाई दे रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मुश्किल वक्त बस खत्म होने वाला है।"
बिग बी 77 वर्ष के हैं, लेकिन कोरोना (amitabh bachchan corona news) हो या कोई और बीमारी, हर किसी का सामना उन्होंने डट कर किया है। 44 वर्षीय अभिषेक बच्चन अपने पिता के साथ 11 जुलाई से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। दोनों को ही कोरोना के बहुत माइल्ड लक्षण देखने को मिले थे। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद वो कुछ दिनों तक होम क्वारंटाइन में ही थीं। लेकिन, चार-पांच दिनों के बाद ही ऐश और आराध्या में कोरोना के लक्षण नजर आने लगे, जिसके बाद उन्हें भी हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया था। फिलहाल वे दोनों पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं।
फिलहाल, हॉस्पिटल मैनेजमेंट की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक अमिताभ और अभिषेक बच्चन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे। ऐश्वर्या और आराध्या के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की खबर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके दी थी।
क्या मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है कोरोना का असर? जानिए ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा
अमिताभ बच्चन की सेहत पहले से बेहतर, हॉस्पिटल में फॉलो कर रहे हैं डब्लूएचओ के सुझाए डायट प्लान