
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 13, 2018 1:53 PM IST
महानायक अमिताभ बच्चन की तबियत अचानक ख़राब हो गयी है। मिली जानकारी में मुताबिक बच्चन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वह इन दिनों राजस्थान के जोधपुर शहर में अपनी फ़िल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही उनकी तबीयत ख़राब हो गई। अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तबियत के बारे में लिखा और लोगों को जानकारी दी।
T 2741 - 4:51 AM .. and just back from work .. ! बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता
the city Jodhpur sleeps .. and so shall I in a while after connecting with the well wishers .. love🙏🙏🙂🌹🌹 pic.twitter.com/2bsjzkLp3U — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 12, 2018
हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि उन्हें किस तरह की परेशानियां हो रही हैं। अमिताभ की सेहत को ध्यान में रखते हुए मुंबई से डॉक्टरों की टीम को जोधपुर बुलाया गया है। वहीं अब कहा जा रहा है कि अमिताभ मुंबई वापस लौट रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, डॉक्टरों ने अमिताभ के तबियत खराब होने की वजह जोधपुर का बढ़ता तापमान बताया है। डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही अमिताभ की तबीयत के बारे में सार्वजनिक रुप से लोगों को जानकारी देंगे। इस बीच, अपने पसंदीदा अभिनेता के बीमार पड़ने से करोड़ों फैंस परेशान हो गए हैं।
यह भी कहा जा रहा है कि फ़िल्म की शूटिंग के दौरान युद्ध का एक सीन शूट किया जा रहा था जिसमें न केवल अमिताभ को भारी भरकम कॉस्ट्यूम पपहनने पड़े बल्कि उन्हें कई कई घंटों तक शूटिंग करनी पड़ी। इतनी मेहनत के कारण उन्हें थकावट महसूस हो रही है।
कुछ दिनों पहले ही बिग बी के नाम से मशहूर इस अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वह एक रूटीन चेकअप की वजह से लिया गया फैसला बताया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज़ होने के बाद उन्होंने एक कविता भी पोस्टस किया था, जिसके लाइन की शुरुआत कुछ इस तरह थी, 'जी हां जनाब मैं अस्पताल जाता हूं, बचपन से ही इस प्रतिक्रिया को जीवित रखता हूं'।
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आनेवाली फ़िल्मों ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और 102 नॉट आउट की शूटिंग पूरी करने में लगे हैं। 75 वर्ष की उम्र में भी काम के प्रति उनका जज़्बा कई लोगों को उनका मुरीद बनाता है।
स्रोत: Twitter.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.