अमिताभ बच्चन ने लगवायी कोरोना वैक्सीन, फैंस को बताया टीका लेने के बाद कर रहे हैं कैसा महसूस

खुद अमिताभ बच्चन ने बताया कि बच्चन परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवायी है। लेकिन, शहर में ना होने की वजह से उनके बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन कोविड का टीका ना ले सके। (Amitabh Bachchan Covid Vaccine)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 2, 2021 4:25 PM IST

Amitabh Bachchan Covid Vaccine:  कोरोना वायरस वैक्सीनेशन ड्राइव (Covid Vaccination Drive)  के तहत बॉलीवुड के कलाकारों और कई मशहूर हस्तियों ने भी कोविड का टीका लगवाया है। इस कड़ी में महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ली है। खुद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी। बिग बी ने बताया कि बच्चन परिवार (Bachchan Family) के सभी सदस्यों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवायी है। लेकिन, उनके बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन कोविड का टीका ना ले सके। (Amitabh Bachchan Covid Vaccine in hindi)

अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी कि, “आज दोपहर मैंने कोविड वैक्सीन लगवा ली। अब सब ठीक है” खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने अपनी इस पोस्ट के साथ नमस्कार और धन्यवाद के प्रतीक के तौर पर एक इमोजी भी लगाया। कोविड वैक्सीन की यह पहली डोज़ लेने के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  ने अपने ब्लॉग पर इस विषय में अधिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने अपना, पूरे परिवार और अपने स्टाफ का भी कोविड टेस्ट करवाया है।

पूरे बच्चन परिवार ने लगवायी कोविड वैक्सीन

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित (Amitabh Bachchan Covid Infection)  हो गए थे। वहीं उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan Covid)  भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि, उनकी पोती अराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत बच्चन परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कोविड वैक्सीन लगवायी।

मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक बच्चन इन दिनों शूटिंग के लिए बाहर हैं जिस वजह से वे वैक्सीन लेने नहीं पहुंच सके। कुछ दिनों बाद वे वापस लौटेंगे और तभी वैक्सीन लगवाएंगे। वहीं, अपने स्वास्थ्य के बारे में अमिताभ ने लिखा कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं और अगले दिन से काम पर लौटेंगे। (Amitabh Bachchan Covid Vaccine)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source