कोरोना से जूझ रहे अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, ये 5 टिप्स बुजुर्गों को रखेंगी COVID-19 से दूर

नानावटी असपताल से जारी हुए बयान में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की हालत अब स्थिर है। डॉ. अंसारी के अनुसार दोनों अब ठीक महसूस कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 13, 2020 10:33 AM IST

महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को बेटे अभिषेक बच्चन, बहू एश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन समेत कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। बिग बी और जूनियर बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटाइन में हैं। जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इसके बावजूद उन्होंने खुद को सेल्फ क्वॉरेंटाइन किया है। नानावटी असपताल से जारी हुए बयान में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की हालत अब स्थिर है। डॉ. अंसारी के अनुसार दोनों अब ठीक महसूस कर रहे हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन में कोरोना के बहुत ही मामूली लक्षण पाए गए हैं इसके बावजूद उन्होंने पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से अपना कोरोना टेस्ट कराने और खुद को सेल्फ क्वॉरंटाइन करने की अपील की है।

COVID-19 Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan

वर्तमान समय में कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर बरस रहा है। अब तक कई लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं मर चुके हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि अब तक कोरोना का इलाज नहीं मिला है। हालांकि दुनियाभर के डॉक्टर्स और साइंटिस्ट कोरोना का इलाज ढूंढने में दिन रात एक कर रहे हैं। इस वायरस की चपेट में ज्यादातर वही लोग आ रहे हैं जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं या जिनकी इम्युनिटी मजबूत नहीं है। वैसे तो 60 से अधिक उम्र के व्यक्ति नेचुरली कमजोर हो जाते हैं, जिनके चलते उनके वायरस की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप या आपके घर में कोई 60 साल से अधिक उम्र का बुजुर्ग है तो आपको उन्हें कोरोना से बचाने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसी छोटी-छोटी बातें बता रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने घर के बुजुर्गों को कोरोना संक्रमित होने से बचा सकते हैं।

1. जब तक बहुत जरूरी न हो घर के बुजुर्गों को ऐसे समय में बाहर न भेजें। यदि उन्हें किसी ट्रीटमेंट या डॉक्टर की निगरानी में ले जाना है तो घर के किसी जिम्मेदार व्यक्ति को साथ भेजें। जो उन्हें सही सलामत ले जाए और रास्ते में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रहे।

2. यदि आपके पड़ोस में या आपके आसपास किसी व्यक्ति का ब्लड टेस्ट कोराना पॉ​जीटिव निकला है तो आपको भी अपना टेस्ट तुरंत कराना चाहिए। लेकिन यदि आपको अपने अंदर किसी भी तरह के लक्षण महसूस नहीं हो रहे हैं और आप टेस्ट नहीं कराना चाहते हैं तो खुद को सेल्फ क्वॉरंटाइन कर लें।

3. यदि आपसे हाल ही में कोई ऐसा व्यक्ति मिलने हो जो किसी क्षेत्र से ट्रेवल कर के आया हो जो रेड ज़ोन में हैं तो खुद को तुरंत 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर लें। साथ ही अपनी जांच भी करावाएं।

corona

4. कोरोनावायरस के प्रमुख लक्षणों में खांसी, बुखार, गले में खराब और सिर में दर्द शामिल हैं। यदि आपको इनमें से कोई दो लक्षण भी महसूस हों तो बिना देर किए कोरोना वायरस की जांच करवाएं।

5. हालांकि समय के साथ साथ कोरोना के लक्षणों में भी बदलाव आ रहा है। इसलिए भूख में कमी, कमजोरी, नींद की समस्या, या ज्यादा नींद आना और बेचेनी जैसे लक्षण महसूस हो तो भी आपको खुद की कोरोना जांच करानी चाहिए।

क्योंकि यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है, ऐसे में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि यदि हम किसी ऐसी जगह से आए हैं जो कोरोना प्रभावित है या किसी ऐसे व्यक्ति से मिले हैं जो कोरोना संक्रमित हो तो हमें 14 दिनों तक सब से अलग होकर खुद को सेल्फ क्वॉरंटाइन कर लेना चाहिए। इससे संक्रमण को फैलने से रोकने में काफी मदद मिलेगी और कम से कम लोग इसकी चपेट में आएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source