
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 13, 2020 7:01 PM IST
हॉस्पिटल में अमिताभ का दूसरा दिन, हालत पहले से बेहतर आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है इलाज, डॉक्टर ने कहा एग्रेसिव ट्रीटमेंट की नहीं जरूरत।
Amitabh Bachchan corona news: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का पूरा परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) इस समय कोरोनावायरस की चपेट में आ चुका है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना से संक्रमित होने के बाद नानावटी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं। शनिवार को दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Amitabh Bachchan corona positive) आने के बाद एश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। फिलहाल, जया बच्चन, एश्वर्या राय और आराध्या होम क्वारंटीन में सेल्फ आइसोलेटेड हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिषेक ने ट्वीट करके दी।
खबरों के अनुसार, अमिताभ बच्चन की हालत (Amitabh Bachchan corona news) अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। आज उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती हुए दो दिन हो चुके हैं। शनिवार की रात में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी और अभी भी यह समस्या बनी हुई है। डॉक्टर उनकी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए उनका विशेष ख्याल रख रहे हैं। हो सकता है उन्हें स्वस्थ होने में थोड़ा समय लग जाए।
हॉस्पिटल के रिपोर्ट के अनुसार, बिग बी और अभिषेक क्लिनिकली स्टेबल हैं। दोनों का इलाज आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है। उन्हें किसी खास ट्रीटमेंट (Aggressive Treatment) या ऑक्सीनज की जरूरत नहीं है। कोरोना के लक्षण (Symptoms of corona in amitabh bachchan) भी बहुत हल्के-फुल्के हैं। बस, उन्हें सपोर्टिव थेरेपी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को भूख लग रही है और नब्ज भी सही से काम कर रही है। रविवार को भी दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज आने की संभावना है।
खबरों के अनुसार, अमिताभ के फेफड़ों में कफ काफी जमा हो गया था, जिसे हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के जरिए कम किया गया है। ऑक्सीजन लेवल सामान्य होना उनके जल्दी स्वस्थ होने में मदद कर सकता है। हालांकि, उम्र होने के कारण उनके फेफड़े काफी कमजोर हैं, साथ ही लिवर की स्थिति, टीबी आदि समस्याओं से संबंधित मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए इलाज में काफी सावधानी बरती जा रही है।
बीमार होने के बावजूद भी अमिताभ बच्चन अपने डेली रुटीन के आदतों को फॉलो कर रहे हैं। अपने सभी फैन्स, दोस्तों आदि को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अपने ब्लॉग को भी अपडेट कर रहे हैं। रविवार की रात बिग बी ने उन सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया जो उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।
फिलहाल दोनों का नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में अलग-अलग कमरों में इलाज किया जा रहा है। दोनों में कोरोना के लक्षण बहुत माइल्ड हैं। बिग बी की पुरानी शारीरिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ही डॉक्टर इलाज की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। इधर, अमिताभ बच्चन के तीनों बंगले जलसा, प्रतीक्षा और जनक को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है। जलसा के आसपास का इलाका कंटेनमेंट जोन डिक्लेअर हो चुका है और पुलिस ने वहां बैरिकेड्स लगा दिए हैं।
कोरोना से जूझ रहे अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, ये 5 टिप्स बुजुर्गों को रखेंगी COVID-19 से दूर
अमिताभ और अभिषेक बच्चन के अलावा बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटीज भी हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित