
Also Read
अमिताभ की नातिन आराध्या में नहीं दिखे थे कोरोना के लक्षण, जानें बच्चों में कैसे होते हैं कोविड-19 के लक्षण
Aaradhya Bacchan Covid-19 : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार में कई सदस्य कोरोनावायरस के शिकार हो गए। अमिताभ, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन सहित उनकी 8 साल की बेटी आराध्या बच्चन भी कोविड-19 (Aaradhya Bacchan Covid-19 ) पॉजीटिव पाई गईं। अमिताभ और अभिषेक को जहां अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी बेटी के साथ होम क्वारंटीन में रखा गया है।
कोरोनावायरस आराध्या बच्चन को ही नहीं, बल्कि इससे भी कम उम्र के कई बच्चों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसलिए कोरोनाकाल में माता-पिता को बच्चों का खास ख्याल रखना जरूरी हो गया है। अगर बच्चे कोरोनावायरस की चपेट में आ जाते हैं, तो माता-पिता को नजदीक रहकर उनका ख्याल (Aaradhya Bacchan Covid-19) रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें विशेष सावाधियां भी बतरने की आवश्यकता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बच्चों में कोरोनावायरस के लक्षण और जरूरी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस महामारी काल में आपको इसे ध्यान से पढ़ने की आवश्यकता है, ताकि आप अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकें।
बच्चों में कोरोनावायरस के लक्षण वयस्कों की तुलना में काफी हल्के होते हैं। हाल ही में चीन के बच्चों पर एक अध्ययन किया गया। यह अध्ययन पीडियाट्रिक्स ऑफ कोविड-10 में प्रकाशित किया गया था। इस अध्ययन में बताया गया है कि 90 फीसदी कोरोना से संक्रमित बच्चों में हल्के लक्षण ही दिखे थे। वयस्कों और बच्चों में खांसी और बुखार के लक्षण दिखना सामान्य है। जबकि सांस लेने में परेशानी की समस्या वयस्कों में अधिक होती है। बच्चों में कोरोना के लक्षणों के साथ और उनके बिना भी निमोनिया हो सकता है। इसके अलावा बच्चों को अत्यधिक थकान, गले में खराश या दस्त भी हो सकते हैं।
वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना से संक्रमित बच्चों में कई तरह के लक्षण देखे गए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोनावायरस से पीड़ित बच्चों में डायरिया, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं दिखती हैं। इसके साथ ही बच्चों को तेज बुखार और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, जो कोरोना के खास लक्षणों में से एक हैं।
इन लक्षणों के अलावा बच्चों में कोरोनावायरस के गंभीर लक्षण भी दिख सकते हैं। यदि आपके बच्चे का कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है, लेकिन उसमें आपको कोई लक्षण नहीं दिखे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कोविड-19 से अगर आपका बच्चा संक्रमित हो गया है, तो इसके लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो कोरोना से बचने के लिए बच्चों को लॉकडाउन में हेल्दी चीजें खाने के लिए दें। आप उनकी डाइट में फल, दूध, हरी सब्जियां, अंडा और वेजिटेबल सूप जैसे आहार को शामिल करें। बच्चों की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड वॉश, मास्क पहनना जैसी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दें। हो सके, तो कोरोनावायरस के बारे में भी उन्हें समझाने की कोशिश करें।
अमिताभ बच्चन की सेहत पहले से बेहतर, हॉस्पिटल में फॉलो कर रहे हैं डब्लूएचओ के सुझाए डायट प्लान