
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 15, 2020 12:50 PM IST
कोरोना निगेटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रहेंगे अमित शाह, क्या है होम आइसोलेशन एवं इसके नियम?
Amit shah Coronavirus: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah) का शुक्रवार को कोरोनावायरस टेस्ट निगेटिव (Amit shah corona test) आया है। वह अभी कुछ और दिन होम आइसोलेशन (Home isolation) में रहेंगे। इससे पहले शाह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। शाह ने ट्वीट कर कहा, "आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन (Amit shah will be in home isolation) में रहूंगा।"
आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूँगा। — Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2020
उन्होंने इसके अलावा उनके इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ का भी शुक्रिया अदा किया। इससे पहले 2 अगस्त को शाह ने ट्वीट कर कोरोना से संक्रमित (Corona infection) होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह ठीक हैं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उसके बाद से, उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
होम आइसोलेशन मतलब जिन लोगों में कोरोना के बिल्कुल हल्के लक्षण (Mild symptoms of coronavirus in hindi) नजर आते हैं, उन्हें घर पर ही सब से अलग रहकर अपना इलाज करना होता है। इसके लिए हेल्थ मिनिस्ट्री ने अपनी नई गाइडलाइंस में कहा है कि जिनमें बहुत हल्के लक्षण या लक्षण के बिना वाले मरीजों को होम आइसोलेशन (guidelines for home isolation) में रहना होगा। खासकर, उन लोगों को जिनमें कोई दूसरी बीमारी नहीं है। हालांकि, इसके लिए भी डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। जब डॉक्टर की इजाजत होगी, तो आप होम आइसोलेशन में रह सकते हैं।
इस नई गाइडलाइन (guidelines for home isolation in hindi) में यह बात भी कही गई है कि यदि किसी व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रहते हुए सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, सीने में दर्द या कोरोना के कोई अन्य लक्षण नजर आते हैं, तो उन्हें तुरंत हॉस्पिटल (Corona home isolation ki guideline) जाना होगा। इसके अलावा कैंसर, डायबिटीज, हाइपर टेंशन, किडनी, फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जो लोग पहले से ही पीड़ित हैं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को हॉस्पिटल में ही अपना इलाज कराना होगा। जो लोग होम आइसोलेशन (home isolation kya hai) में रहते हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से बिल्कुल ही अलग रहना होगा। इस दौरान कोरोना मरीज के साथ ही घर के लोगों को भी हाइजीन, सेफ्टी टिप्स, हाथ धोना, मास्क लगाना अनिवार्य होता है।
कोरोना वैक्सीन पंजीकरण को लेकर रूस के शीर्ष डॉक्टर ने स्वास्थ्य मंत्रालय छोड़ा