
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 23, 2021 3:04 PM IST
Image credits by: वर्तमान में केवल 50 साल से अधिक की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।
पिछले कुछ दिनों से देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आ रही है। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब और छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ चुकी है। स्थिति के बेकाबू होने से पहले ही गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने स्थिति का जायजा लेकर कमान संभालने की कोशिश की है। अमित शाह (Amit Shah) ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश देते हुए वैक्सीनेशन में तेजी लाने की बात कही है। इस निर्देश के तहत कोरोना टीके को जल्द से जल्द जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाने की बात कही गई है। वर्तमान में केवल 50 साल से अधिक की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। लेकिन अब सरकार वैक्सीनेशन ड्राइव में प्राइवेट सेक्टर को भी शामिल करने की कोशिश कर रही है। जिसके तहत 30 साल की उम्र से छोटे उन लोगों को भी वैक्सीन दी जा सकती है जिन्हें पहले से ही कई बीमारियां हैं।
वर्तमान में भी सरकार द्वारा जो वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जा रहा है उसमें प्राइवेट सेक्कर की साझेदारी है लेकिन उसका प्रतिशत बहुत कम है। NITI आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल का कहना है कि सरकार ने वैक्सीनेशन के तहत 27 करोड़ का टारगेट रखा है, जिसे जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। अभी भी 10 हजार में से 2 हजार का टीकाकरण प्राइवेट सेक्टर ही कर रहा है। लेकिन देश में बढ़ते कोरोना के मामले और वैक्सीन से दूर जरूरतमंदों को देखते हुए सरकार जल्द ही वैक्सीनेशन ड्राइव में प्राइवेट सेक्टर की साझेदारी बढ़ाएगी। ताकि जल्द से जल्द लोगों तक वैक्सीन पहुंचे और कोरोना वायरस कंट्रोल हो।
कई एक्सपर्ट ने सरकार को सुझाव दिया है कि कोरोना का टीका कोविन एप नहीं बल्कि आधार कार्ड के आधार पर लगना चाहिए। कई शहर ऐसे हैं जहां हेल्थकेयर वर्कर्स को एप चलाने में दिक्कत आ रही है, जिससे टीका लगने में समय लग रहा है। यदि आधार कार्ड देखकर टीका लगने की व्यवस्था कर दी जाएगी तो लोगों के लिए वैक्सीन लगाना आसान हो जाएगा और कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लग पाएगा।
देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य हैं जहां केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन में तेजी लाने की बात कही है। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इन 5 राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। राजधानी दिल्ली में भी केसेज बढ़ रहे हैं। अगर पंजाब की बात करें तो वहां सिर्फ रविवार को ही कोरोना के 383 नए केस आए हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.