Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

mRNA वैक्सीन लगवाने वाले लोगों के शरीर पर हुए एलर्जिक रिएक्शन की जांच करेंगे अमेरिकी शोधकर्ता, ऐसे होगी जांच

अमेरिकी शोधकर्ता कोविड-19 की एमआरएनए वैक्सीन से होने वाले दुर्लभ लेकिन संभावित गंभीर एलर्जिक रिएक्शन को समझने में मदद करने के लिए एक टेस्ट कर रहे हैं।

mRNA वैक्सीन लगवाने वाले लोगों के शरीर पर हुए एलर्जिक रिएक्शन की जांच करेंगे अमेरिकी शोधकर्ता, ऐसे होगी जांच
mRNA वैक्सीन लगवाने वाले लोगों के शरीर पर हुए एलर्जिक रिएक्शन की जांच करेंगे अमेरिकी शोधकर्ता, ऐसे होगी जांच

Written by Jitendra Gupta |Published : March 10, 2022 6:43 PM IST

कोविड वैक्सीनेशन को लेकर शुरू से ही लोगों के मन में असमंजस की स्थिति रही है कि कहीं कोई इसका साइड-इफेक्ट तो नहीं। अब, जब बच्चों को भी वैक्सीन दी जाने लगी है तो लोगों के मन में इसको लेकर होने वाली एलर्जी का डर भी सताने लगा है। लेकिन अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अब वैक्सीन से होने वाले एलर्जिक रिएक्शन का पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है। आइए जानते हैं आखिर क्या कहते हैं शोधकर्ता।

क्या कहते हैं शोधकर्ता

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) द्वारा ये घोषणा की गई है कि अमेरिकी शोधकर्ता कोविड-19 की एमआरएनए वैक्सीन से होने वाले दुर्लभ लेकिन संभावित गंभीर एलर्जिक रिएक्शन को समझने में मदद करने के लिए एक टेस्ट कर रहे हैं, जिससे ये साफ हो सकेगा कि वाकई में इस वैक्सीन से कोई दिक्कत है या नहीं है।

किस उम्र के लोगों पर हुआ अध्ययन

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस एक बार में होने वाले टेस्ट को 16 से 69 वर्ष की उम्र के 100 लोगों पर किया जाएगा, जिन्हें कोविड-19 एमआरएनए वैक्सीन की पहली डोज से एलर्जी हुई थी। इन लोगों के शरीर पर वैक्सीन लगने के बाद एलर्जिक रिएक्शन देखे गए थे।

Also Read

More News

लोगों को दी जाएगी दूसरी डोज

अध्ययन में शामिल इन सभी लोगों को मैरीलैंड के बेथेस्डा में एनआईएच के क्लीनिकल सेंटर में सावधानीपूर्वक और कंट्रोल परिस्थितियों में वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी और ये देखा जाएगा कि इनके शरीर पर कितने दिनों में एलर्जिक रिएक्शनसामने आता है।

एनआईएच के अनुसार, नामांकन से पहले, उसके समय और टीकाकरण के बाद के महीनों में मानसिक स्वास्थ्य प्रश्नावली को भी पूरा किया जाएगा।

इन लोगों को हो सकती है दिक्कत

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक एंथनी फौसी ने कहा, "जिन लोगों ने कोविड-19 एमआरएनए की डोज ली थी उन्हें वैक्सीन लगवाने के बाद एलर्जिक रिएक्शन महसूस हुए थे, उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में थोड़ा संकोच हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "यह अध्ययन हमें यह निर्धारित करने में मदद करेगा कि जिन व्यक्तियों को एलर्जी जैसी प्रतिक्रियाओं का अनुभव हुआ है, वे सुरक्षित रूप से कोविड-19 एमआरएनए वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त कर सकते हैं।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(सोर्स-आईएएनएस)

About the Author

... Read More