Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coronavirus and mental health of children: कोरोना वायरस महामारी के कारण बच्चों का जीवन व्यापक स्तर पर प्रभावित हुआ है। लॉकडाउन लगने के साथ ही स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए और दुनियाभर में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान तो हुआ ही, साथ ही साथ उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी पड़ा। वहीं, इस दौरान बच्चों के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर कोरोना संक्रमण के बुरे प्रभावों से जुड़ी जानकारी सामने आयी है। (Coronavirus and mental health of children in Hindi.)
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (US Centers for Disease Control and Prevention (CDC) ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान अमेरिका में बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य पहले से अधिक खराब हो गया है। यह जानकारी सीडीसी द्वारा कराए गए दो विभिन्न स्टडीज में सामने आयी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को प्रकाशित दोनों स्टडीज के परिणामों में इस बात का पता चला है कि कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों की मेंटल हेल्थ प्रभावित हुई है।
इन दोनों स्टडीज के लिए चिकित्सा आपात कालीन विभाग (ईडी) के 2019 से जनवरी 2022 तक के आंकड़ों की जांच की गई। एक अध्ययन से पता चला कि,
सीडीसी बच्चों और किशोरों के बीच स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने की सिफारिश करता है जो देरी से चिकित्सा देखभाल और बढ़े हुए भावनात्मक संकट के कारण उत्पन्न हो सकते हैं।
(आईएएनएस)