
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 4, 2020 7:37 PM IST
अमेरिकी सीडीसी ने कहा, सभी राज्य कोविड-19 वैक्सीन के वितरण के लिए रहें तैयार।
America corona vaccine Hindi: कोरोनावायरस के मामले (Coronavirus cases) में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका (America) है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक स्तर की बात करें, तो कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर अब 2.62 करोड़ हो गई है। इससे अब तक 8,67,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के कोरोना मामलों (Corona cases in America) की बात करें, तो सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका में कुल 6,149,265 संक्रमण के मामले सामने आए हैं और अब तक 186,785 मौतों के साथ सबसे प्रभावित देश बना हुआ है। ऐसे में अमेरिका ने बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए वैक्सीन (Vaccine) को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने राज्यों से कहा है कि वे कोरोनावायरस की संभावित वैक्सीन का वितरण करने (America corona vaccine Hindi) के लिए एक नवंबर से तैयार रहें।
एक रिपोर्ट के अनुसार, सीडीसी निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने बुधवार को सभी राज्यों के गवर्नर और स्वास्थ्य विभागों को पत्र लिखा। उसमें उन्होंने कहा है कि मैककेसन कॉरपोरेशन और उसकी सहायक कंपनियां वितरण स्थलों के निर्माण के लिए परमिट प्राप्त करने के लिए आवेदन कर रही हैं। पत्र में उन्होंने राज्यपालों से कहा है कि वे उन मुद्दों को देखें, जिनसे निर्माण में या साइट खुलने में देरी हो सकती है।
रेडफील्ड ने पत्र में कहा, "सीडीसी अनुरोध करता है कि तत्काल इन वितरण स्थलों के निर्माण के आवेदनों पर तेजी से काम शुरू किया जाए, साथ ही जरूरत पड़ने पर ऐसी चीजों से छूट दी जाए जो इन वितरण स्थलों के 1 नवंबर से शुरू होने में रुकावट बनती हों।"
फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, खाद्य और औषधि प्रशासन आयुक्त स्टीफन हैन ने कहा है कि वह तीसरे चरण के ट्रायल खत्म होने से पहले ही वैक्सीन (Corona Vaccine) के वितरण की प्रक्रिया का ट्रैक तैयार कर लेंगे। बता दें कि अमेरिका में कई कोविड -19 वैक्सीन उम्मीदवार क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोविड-19 वैक्सीन आने तक सोशल डिस्टेंसिंग ही हमारी वैक्सीन
एक्सरसाइज करना कोरोना के मरीजों के लिए हो सकता है घातक : रिसर्च