Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि “मैं कोविड से पॉजिटिव हो गया हूं। मुझे कुछ दिन से गले में खुजली जैसा महसूस हो रहा था, बाकि मैं ठीक महसूस कर रहा हूं” साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी पत्नी मिशेल के बारे में भी बताया कि मिशेल का कोविड टेस्ट किया गया था, जो नेगेटिव आया है। ट्वीट के माध्यम से ओबामा ने यह भी बताया कि वे उन्हें व उनकी पत्नी को वैक्सीन लग चुकी है और साथ ही वे बूस्टर डोज भी ले चुके हैं। अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से ही ओबामा ने अन्य लोगों को भी टीकाकरण कराने की अपील की जिसमें उन्होंने लिखा कि यदि आपने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, तो यह रिमाइंडर है भले ही मामले कम हो रहे हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के लिए ट्वीट किया और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ पीएम मोदी ने कहा कि आपके और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
I just tested positive for COVID. I’ve had a scratchy throat for a couple days, but am feeling fine otherwise. Michelle and I are grateful to be vaccinated and boosted, and she has tested negative.
It’s a reminder to get vaccinated if you haven’t already, even as cases go down. — Barack Obama (@BarackObama) March 13, 2022
कोविड 19 से अगर कोई देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, तो वह अमेरिका ही है। हालांकि, अभी कोरोना के मामले कम हो रहे हैं और वर्ल्डोमीटर के अनुसार पिछले 24 घंटों में लगभग 5143 मामले ही सामने आए हैं। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार अमेरिका में रोजाना आने वाले कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है।
उधर चीन में कोरोना महामारी ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं और खबरों के मुताबिक बीते रविवार को चीन में कोरोना के लगभग 3400 मामले दर्ज किए गए। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक चीन में दो साल बाद पहली बार एक दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। खबर है कोरोना के केस बढ़ने के कारण चीनी सरकार प्रभावित क्षेत्रों में कुछ प्रतिबंध भी लगा रही है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए चीनी सरकार ने चीन के कई उत्तर-पूर्वी शहरों में पूर्ण व आंशिक रूपसे लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं शंघाई में कुछ स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं चीन के एक बड़े वैज्ञानिक का कहना है कि हमें भी अन्य देशों की तरह वायरस के साथ जीना सीखना होगा। चीन में न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग को ही कोरोना की जांच करने के मुख्य तरीके के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
चीन में बढ़ते मामलों के देखते हुए भारत में भी स्वास्थ्य अधिकारियों के सचेत कर दिया गया है। बताते चलें कि बीते 24 घंटों में भारत में लगभग 2,503 मामले पाए गए है और वहीं अगर देश में कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो लगभग 36,138 सक्रिय मरीज हैं।