धर्मेंद्र के घर पहुंची एम्बुलेंस, बेटी ईशा देओल भी दिखींं परेशान, जानें हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का इलाज इन दिनों घर पर चल रहा है। कुछ समय पहले धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस को देखा गया है। जिसके बाद फैंस परेशान हो रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 24, 2025 1:49 PM IST

Ambulance spot at the residence of veteran actor Dharmendra : बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र की तबीयत लंबे समय से सही नहीं चल रही है। कुछ वक्त पहले ही धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी से मिली थी। तब से उनका इलाज घर पर ही चल रहा है। लेकिन सोमवार (24 नवंबर) सुबह धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस नजर आई है। एम्बुलेंस के अलावा धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल को भी घर के बाहर स्पॉट किया गया। तस्वीरों में ईशा देओल काफी परेशान नजर आ रही हैं।

धर्मेंद्र के घर से वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस स्पॉट होने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर करके बॉलीवुड के हीमैन के लिए दुआ मांंग रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती और स्वास्थ्य की अफवाहें

धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर से कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरू में उनकी हालत नाजुक थी और उन्हेंं वेंटिलेटर पर रखे जाने की भी खबरें आई थीं, जिसने उनके चाहने वालों को बेचैन कर दिया। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से एक बयान जारी किया और फैंस को बताया कि धर्मेंद्र इलाज पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

इस दौरान, कुछ मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की झूठी अफवाहें भी फैलीं, जिस पर हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा ने कड़ा विरोध जताया था। हेमा मालिनी ने इन अफवाहों को "अक्षम्य" और "गैर-जिम्मेदाराना" बताया, और परिवार की निजता का सम्मान करने का आग्रह किया था।

घर वापसी और चल रही रिकवरी

लगभग 12 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद, धर्मेंद्र को 12 नवंबर की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, परिवार ने फैसला किया कि उनका आगे का इलाज घर पर ही, एक मेडिकल टीम की निगरानी में जारी रहेगा। उनकी पत्नी प्रकाश कौर और अन्य परिजन घर पर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से, धर्मेंद्र धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी हालत पहले से "बेहतर" बताई जा रही है, हालांकि पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लग सकता है।

Highlights

  • धर्मेंंद्र की तबीयत खराब बताई जा रही है।
  • कुछ समय पहले ही धर्मेंद्र अस्पताल से घर लौटे हैं।
  • धर्मेंद्र के फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source