क्या आप अपनी शादी में लोगों को पिज़्ज़ा खिलाएंगे? आइडिया बुरा नहीं है!

जानें क्यों शादियों में पिज़्ज़ा परोसना एक बेहतरीन फैसला है !

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : April 9, 2018 5:32 PM IST

शादी के मेन्यू को लेकर परेशान हैं? पिज्जा चुने, जिसे अलग-अलग अंदाज में परोसा जा सकता है। जी हां, वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, शादियों में पिज़्ज़ा परोसना एक बेहतरीन फैसला है और इसकी कई वजहें  हैं, जैसे कि ये:

- परोसने में आसान: आपको हर मेहमान की खाने-पीने से जुड़ी पसंद-नापसंद का बहुत ज़्यादा ख्याल रखने की ज़रूरत नहीं है। सभी को पिज़्ज़ा का स्वाद पसंद है और  वे अपनी पसंद के मुताबिक कम या ज्यादा खाना अपनी प्लेट में ले सकते हैं।

- कम्पलीट मील बन सकता है पिज़्ज़ा: अगर आपको लैक्टोज़ नहीं चाहिए, या आप ग्लूटेन नहीं खाना चाहते या आपकी शादी में ऐसे लोग आ रहे हैं जो केवल शाकाहारी भोजन खाते हैं तो सभी की ज़रूरत के हिसाब से पिज़्ज़ा बनवा सकते हैं या अलग-अलग तरीके के पिज़्ज़ा बनवा सकते हैं और लोग अपनी पसंद के हिसाब से अपना पिज़्ज़ा ले सकते हैं।

- अलग-अलग प्रकार के पिज़्ज़ा: आप अलग-अलग तरह के फ्लेवर रख सकते हैं, टॉपिंग्स चुन सकते हैं और यकीन मानिए आपकी शादी की दावत में वेरायटी की भरमार हो जाएगी। इसका फायदा होगा यह कि आपके मेहमान सिर्फ एक-दो तरह तरह के ही पिज़्ज़ा न खाकर ढेर सारे स्वाद ले सकेंगे।

- पारंपरिक भोजन से सस्ता: जी हां, पारंपरिक भोजन महंगा हो सकता है, लेकिन आमतौर पर पिज़्ज़ा बनाना सस्ता होता है और शादी में इसे परोसने से आपकी जेब पर भी कम बोझ पड़ेगा।

- इसे केक के साथ भी रख सकते हैं: कुछ कपल्स अपने इस खास दिन पर पिज़्ज़ा वेडिंग केक का भी ऑप्शन रखते हैं।

-पिज़्ज़ा सबकी पसंद: अब आपको यह तो समझाने की ज़रूरत नहीं है कि किस तरह हर उम्र के लोगों को पिज़्ज़ा खाना पसंद आता है।  कई घरों में तो संडे की छुट्टी में पिज़्ज़ा खाया ही जाता है यानि यह रविवार और छुट्टियों वाले दिन का मुख्य स्टेपल बन गया है।  हर किसी को यह अच्छा लगता है, इसलिए यह इस बात की गारंटी है कि आपके मेहमान भी शादी की दावल में इससे खुश होंगे।

स्रोत:IANS Hindi.

चित्रस्रोत :Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source