
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 28, 2021 1:07 PM IST
कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा 2021 और अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन डेट, जानें सबकुछ...
Amarnath Yatra 2021 Registration in Hindi: भोलेनाथ (Bhagwan shiv) के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। जो लोग अमरनाथ यात्रा 2021 (Amarnath Yatra 2021) पर जाने की राह देख रहे थे, वे अब 1 अप्रैल से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) को देखते हुए आपको अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कई जरूरी नियमों का भी पालन करना होगा। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) ने वर्ष 2021 की अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए संपूर्ण जानकारी, यात्रा की तिथि, विस्तृत कार्यक्रम आदि की जानकारी शनिवार को जारी कर दी है। अमरनाथ की यात्रा इस वर्ष 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त को समाप्त होगी। इस बार अमरनाथ की यात्रा पहलगाम (Pahalgam) और बालटाल (Baltal) इन दोनों रूट से शुरू होगी।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों को कई प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। एसएएसबी के सीईओ नीतीश्वर कुमार के अनुसार, तीन बैंक यात्रा की परमिट जारी करेंगे, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और यस बैंक शामिल हैं। इन तीनों बैंकों की शाखाओं से लोग आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। इन तीनों बैंक की कुल 446 शाखाओं से परमिट का आवेदन जारी किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा 2021 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए लोग श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया का विवरण, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, बैंक और उनकी शाखाओं के नाम आदि साइट पर मौजूद हैं।
एसएएसबी के सीईओ के अनुसार, यात्रा पर जाने से पहले सभी श्रद्धालुओं को 15 मार्च के बाद जारी किया हुआ स्वास्थ्य प्रमाण पत्र या मेडिकल सर्टिफिकेट (health certificate) दिखाना होगा, क्योंकि अमरनाथ गुफा काफी ऊंचाई पर स्थित है। यह प्रमाण पत्र डॉक्टर्स या चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी किया होना चाहिए।
यदि आपकी प्रेग्नेंसी की अवधि 6 सप्ताह से ऊपर हो चुकी है, तो फिर आप इस वर्ष अमरनाथ की यात्रा पर नहीं जा सकेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाएं कोविड-19 मानदंडों के तहत अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकेंगी। इतना ही नहीं, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति भी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2021 in Hindi) पर नहीं जा सकेंगे।