Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अमरिदर सिंह के गुर्दे से पथरी निकालने की हुई सफल सर्जरी

पथरी की वजह से अमरिंदर सिंह को कुछ दिनों से समस्या हो रही थी और यह तय किया गया कि पथरी को यथासंभव जल्द से जल्द निकाल देना चाहिए।

अमरिदर सिंह के गुर्दे से पथरी निकालने की हुई सफल सर्जरी
अमरिंदर के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां कहा कि सर्जरी सफल रही और मुख्यमंत्री को मंगलवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। © Shutterstock.

Written by IANS |Published : December 17, 2018 7:59 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह के गुर्दे से पथरी निकालने के लिए सोमवार को एक मामूली सर्जरी की गई। अमरिंदर के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां कहा कि सर्जरी सफल रही और मुख्यमंत्री को मंगलवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के डॉक्टरों ने बताया कि पथरी की वजह से अमरिंदर सिंह को कुछ दिनों से समस्या हो रही थी और यह तय किया गया कि पथरी को यथासंभव जल्द से जल्द निकाल देना चाहिए। इसी अस्पताल में अमरिंदर की सर्जरी हुई।

स्वास्थ्य गुणों से भरपूर हेजलनट्स के इन फायदों को जानकर हो जाएंगे हैरान

Also Read

More News

प्रवक्ता ने कहा, "सोमवार सुबह डॉक्टरों की एक टीम ने करीब 40 मिनट सर्जरी पूरी कर ली।"

एक चिकित्सक ने कहा, "यह एक मामूली प्रक्रिया थी और मुख्यमंत्री कुछ ही दिनों में फिट होकर अपना दैनिक कामकाज करने लगेंगे।"

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और वह दो-तीन दिनों में काम पर लौट सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अमरिंदर सिंह रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे।

About the Author

... Read More