... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : August 29, 2018 7:45 PM IST
एलोवेरा एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर शरीर में होने वाली बीमारियों के खिलाफ एक कवच भी प्रदान करता है।© Shutterstock
भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर है। कई तरह के उपायों को आजमाया जा रहा है लेकिन कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। तो अगर ऐसे में एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट जैसे पौधों की संख्या बढ़ाई जाए तो कुछ हद तक धुंएं और वायु-प्रदूषण से राहत मिल सकती है।
एलोवेरा कार्बनडाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड को अवशोषित करता है और ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है। ऐसा माना जाता है कि एलोवेरा का एक पौधा नौ एयर प्यूरीफायर के बराबर होता है।
एलोवेरा को आयुर्वेद में भी उल्लेख है, इसमें अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर रहती है और विटामिन12 की मौजूदगी से शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। एलोवेरा त्वचा की देखभाल से लेकर बालों की खूबसूरती तक और घावों को भरने से लेकर कैंसर से राहत दिलाने जैसे विभिन्न तरीकों से मददगार है।
एलोवेरा इन समस्याओं में है ज्यादा कारगर-
आंखों की जलन से राहत : कंप्यूटर के सामने घंटों बैठे रहने पर, लगातार टीवी देखने या नींद पूरी न होने पर आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं पैदा हो जाती है। ऐसे में दो चम्मच एलोवेरा जेल को पानी में मिलाएं और इससे आंखों को धोएं। ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा, साथ ही जलन से छुटकारा मिलेगा।
पिंपल्स और टैनिंग को करे दूर : आप अगर एलोवेरा के जूस का सेवन करते हैं तो आपको पिंपल्स और पिंपल्स के दागों से राहत मिलती है। साथ ही टैनिंग की समस्या भी कम होती है।
जख्म भरे : अगर आपको कोई चोट लगी हुई है या कोई घाव है या फिर किसी कीड़े ने काट लिया है, तो होने वाली जलन से राहत पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें, आपके जख्म जल्दी भरेंगे।
झड़ते बाल और डैंड्रफ से छुटकारा : आजकल अधिकतर लोग कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोग झड़ते बालों की समस्या को रोकने के तरीके ढूंढ़ते हैं। ऐसे में आप अपने कंडिशनर में केवल दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर अगर बालों में लगाएं। इससे बालों में चमक के साथ-साथ मज़बूती भी आ जाएगी।
जोड़ों के दर्द से राहत : अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आप ताजा एलोवेरा जेल से जोड़ों की मालिश करें। आपको दर्द से राहत मिलेगी।
मोटापे से छुटकारा : कसरत और डायट चार्ट को फॉलो करते-करते थक गए हैं तो अब आप एलोवेरा का सेवन करें। यह औषधि आपको प्राकृतिक रूप से वजन घटाने में सहायता करेगी।
साइनस को करे कम : सर्दियों में बहुत से लोगों को इस तरह की समस्याएं होती हैं, ऐसे में दवाई लेना मज़बूरी हो जाती है। अगर आप एलोवेरा का सेवन करते हैं तो साइनस की समस्या से राहत मिल सकती है।
दांतों की देखभाल : दांतों में होने वाली समस्या जैसे कैविटी, दाग-धब्बे, मसूड़ों में दर्द आदि को एलोवेरा से दूर किया जा सकता है। इसके साथ-साथ एलोवेरा आपकी सांसों को हमेशा फ्रेश रखता है।