वैज्ञानिकों ने भी माना रोजाना एक्सरसाइज के बाद इस नट्स का सेवन देता है कई फायदे, क्या आपने शुरू किया खाना?

अगर आप भी सोचते हैं कि कौन सा ड्राई फ्रूट कितनी मात्रा में खाने से आप बेहतर महसूस कर सकते हैं तो आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने ये पता लगाया है कि आपके लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 17, 2023 12:46 PM IST

मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए किसी खजाने के भंडार से कम नहीं हैं फिर चाहे आप इसे स्नैक के रूप में खाएं या फिर भूख लगने पर खाएं। लेकिन कौन सा ड्राई फ्रूट कितनी मात्रा में लेना है, इसका अंदाजा ज्यादातर लोगों को नहीं होता है। अगर आप भी सोचते हैं कि कौन सा ड्राई फ्रूट कितनी मात्रा में खाने से आप बेहतर महसूस कर सकते हैं तो आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने ये पता लगाया है कि आपके लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है और उसे कितनी मात्रा में लेने की जरूरत है। आइए जानते हैं।

दिन में इतने बादाम जरूरी

दरअसल एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने ये पता लगाया है कि दिन में 5 बादाम आपके एक्सरसाइज करने की क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ वर्कआउट के दौरान और ज्यादा फैट बर्न करने में मदद करते हैं। अगर आपे नए साल की शुरुआत नई एक्सरसाइज के साथ कर रहे हैं या फिर डाइट रूटीन से कर रहे हैं को आपको अपनी डाइट में बादाम शामिल करने की जरूरत है। ये तरीका एक्सरसाइज के बाद आपको और ज्यादा बॉडी फैट कम करने में मदद करेगा।

क्या है शोध में

कैनापॉलिस की अप्पालाचियान स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि रोजाना 57 ग्राम तक बादाम का सेवन इंटेंस वर्कआउट के बाद आपके मेटाबॉलिज्म को बहुत जबरदस्त तरीके से बूस्ट करता है। आप चाहें पुरुष हो या महिला इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, बस आपको इतनी मात्रा में बादाम करने की जरूरत है।

क्या कहती है स्टडी

फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशनल जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में ये बात साबित हो चुकी है कि रोजाना नट्स का सेवन किसी व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म को बदलने में बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है। इसके अलावा बादाम का सेवन सूजन कम करने से लेकर तनाव को कम करने में मदद करता है और एक्सरसाइज के बाद तेजी से शरीर को रिकवर करने में मदद करता है।

बादाम के फायदे

बादाम का सेवन सिर्फ आपके मेटाबॉलिज्म को ही बूस्ट नहीं करता बल्कि आपकी थकान को भी कम करता है। बादाम के सेवन की वजह से आपकी टांगे भी मजबूत होती हैं। बादाम का सेवन आपकी मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को भी कम करता है। ये सब फायदे उन लोगों को होते हैं, जो बादाम का सेवन करते हैं।

क्या कहते हैं रिसर्चर

नोर्थ कैरोलिना रिसर्च कैंपस स्थित अप्पालाचियान स्टेट यूनिवर्सिटी ह्यूमन परफोर्मेंस लैब के निदेशक व प्रोफेसर और अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता डॉ. डेविड नीमन ने बादाम के फायदों का जिक्र किया है। डॉ. नीमन का कहना है कि हमें पता चला है कि महीने भर तक हेवी एक्सरसाइज करने के बाद रोजाना 57 ग्राम तक बादाम का सेवन करने से आपके शरीर को और ज्यादा ताकत मिलती है।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि आपको थकान और टेंशन भी कम होती है, इसके अलावा आपके पैर भी मजबूत होते हैं और एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को होने वाले नुकसान में भी कमी आती है। इसके अलावा बादाम आपके शरीर को कॉम्पलेक्स न्यूट्रिएंट और पॉलीफेनॉल मिक्सचर पहुंचाता है, जो तनावपूर्ण एक्सरसाइज लेवल से रिकवरी में मदद करता है।

बादाम में मौजूद गुण

बादाम में प्रोटीन की उच्च मात्रा, हेल्दी फैट, विटामिन ई, मिनरल्स और फाइबर का भंडार होता है। सिर्फ इतना ही नहीं बादाम के छिलके में पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो आपकी बड़ी आंत में जाकर सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source