यूनाइटेड नेशन्स सेक्रेटरी ने कहा महिलाओं को बनाना होगा सशक्त

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, "मैं खुद को एक महिलावादी मानता हूं और मुझे इस बात पर गर्व है।" 

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 14, 2018 6:37 PM IST

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और हिंसा को समर्थन करने वाले असमान शक्ति संतुलन को बदलना जरूरी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र सेक्रेटरी जनरल के हवाले से कहा, "महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रगति का मतलब असमान शक्ति संतुलन को बदलना है जो भेदभाव और हिंसा का समर्थन करता है।"

उन्होंने कहा, "यह न केवल हमारे समय की सबसे बड़ी मानवाधिकार चुनौती है बल्कि हर किसी के हित में भी है। महिलाओं के प्रति भेदभाव समुदायों, संगठनों, अर्थव्यवस्था और समाज को नुकसान पहुंचाता है।"

गुटेरेस के अनुसार, "यही वजह है कि सभी पुरुषों को महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता का समर्थन करना चाहिए।"

गुटेरेस ने यह भी कहा कि हम एक पुरुष प्रधान दुनिया व पुरुष प्रधान संस्कृति में रहते हैं, इसलिए महिलाओं और लड़कियों का सशक्तिकरण हमारा सामान्य मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

उन्होंने महिलाओं को अपनी क्षमता का इस्तेमाल करने का मौका देना का भी आग्रह किया।

स्रोत: IANS Hindi.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.