उज्जैन में होगा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहायक उत्पादन केंद्र का उद्घाटन !

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कल किया जाएगा एलिम्को के सहायक उत्पादन केंद्र का उद्घाटन।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : April 20, 2018 4:46 PM IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) का सहायक उत्पादन केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जिसका कल यानी 21 अप्रैल को उद्घाटन होगा। एलिम्को उज्जैन के अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि एलिम्को की मुख्य इकाई कानपुर में है। प्रदेश में जबलपुर में इसकी शाखा है और उज्जैन में एक नई शाखा खोली जा रही है। यहां पर दिव्यांगों के लिए ट्राईसाइकल, कैलिपर्स, मोटराइज्ड, ट्राईसाइकल, स्टिक आदि का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, कृत्रिम अंग सहायक उत्पादन केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा व ऋण वितरण और स्वरोजगार टूलकिट वितरण किया जाएगा।

यहां आने वाले दिव्यांगों को निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु बायोडाटा, शैक्षणिक रिकॉर्ड एवं व्यावसायिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लेकर आना होगा। स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु रियायती दर पर ऋण प्राप्त करने के लिए दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक व व्यावसायिक योग्यता, अनुभव प्रमाण-पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि के साथ उपस्थित होना होगा।

स्रोत-IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source