ओरल हेल्‍थ की दुश्‍मन है शराब, जानें कैसे पहुंचाती है नुकसान

लगातार शराब पीने से शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ मुंह के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है, जिसके कई गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : February 8, 2019 1:18 PM IST

शराब पीने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि शराब आपकी ओरल हेल्‍थ यानी कि मुंह के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत नुकसानदायक होती है।

यह भी पढ़ें - शराब की बढ़ती लत ‘मेंटल इलनेस’ का भी हो सकती है संकेत, रहें सावधान

दांत खराब

जो लोग ऐल्कॉहॉल का अत्यधिक सेवन करते हैं उनके दांतों पर प्लेक की एक मोटी परत (दांत का मैल) जम जाती है जिसकी वजह से दांत खराब होने पीरिओडॉन्टिकल (परिदंतिका) डिजीज होने का खतरा पैदा हो जाता है। हार्ड ऐल्कॉहॉल आमतौर पर सोडा और जूस के साथ सर्व किया जाता है और इनमें शुगर का कॉन्टेंट काफी ज़्यादा होता है जिसकी वजह से दांत खराब हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - मां-बाप की इस लापरवाही से बच्‍चे को गर्भ में ही लग सकती है नशे की लत

मूंह का सूखना

ज्यादा ऐल्कॉहॉल पीने की वजह से आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इसकी वजह से मुंह बेहद कम सलाइवा प्रोड्यूस करता है जिसके कारण मुंह सूख जाता है। सलाइवा बेहद ज़रूरी है क्योंकि यह मुंह में मौजूद सभी बैक्टीरिया को जड़ से खत्म कर देता है और दांतों पर जमे प्लेक की लेयर को भी हटा देता है।

यह भी पढ़ें - टीनएज में पी शराब, तो हो सकते हैं ये नुकसान : शोध

दांतों पर धब्बे

ऐल्कॉहॉल को क्रोमोजेन्स से कलर मिलता है और ये टूथ इनैमल से अटैच हो जाता है। लेकिन ऐल्कॉहॉल में मौजूद ऐसिड की वजह से दांतों पर धब्बे पड़ जाते हैं। सिर्फ हार्ड ड्रिंक ही नहीं बल्कि बियर भी ऐसिडिक होती है और इसकी वजह से भी दांत खराब हो जाते हैं।

रखें इस बात का ध्‍यान

कई लोग ऐल्कॉहॉल पीने के बाद ब्रश नहीं करते। इसकी वजह से ऐल्कॉहॉल में मौजूद शुगर रातभर आपके दांतों पर ही चिपकी रहती है, जो दांतों के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए ऐल्कॉहॉल पीने के बाद ढेर सारा पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। वैसे भी बेहतर यही होगा कि शराब यानी ऐल्कॉहॉल न लिया जाए क्योंकि यह सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source