hamburger icon
A
Read in English

मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है माउथवॉस, जर्म्स फ्री रहने के लिए कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती

Mouthwash Risk factor of oral cancer :  मुंह को साफ रखने के लिए कई लोग खाने के बाद या फिर सोने से पहले माउथवॉस का प्रयोग करते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके मुंह के लिए घातक हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 6, 2024 2:49 PM IST

Mouthwash Risk factor of oral cancer : मुंह को बैक्टीरिया मुक्त बनाने के लिए हम में से कई लोग माउथ-वॉश का प्रयोग करते हैं। कई लोग एल्कोहल का सेवन करने के बाद अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश का प्रयोग करते हैं, जिससे मुंह से दुर्गंध न आए। इसके साथ-साथ मसूड़ों की क्लीनिंग और बेहतर सफाई के लिए माउथवॉस का सहारा लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह माउथ-वॉश आपके लिए घातक हो सकत है। जी हां, माउथ-वॉश करने से आपको कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

माउथवॉश बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा

हाल ही में एक अध्ययन सामने आया है, जिसमें खुलाशा किया गया है कि आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली एल्कोहल बेस्ड माउथ-वॉश ओरल माइक्रोबायोम (मुंह में रहने वाले हेल्दी बैक्टीरिया) पर सीधा असर डालते हैं, जिसकी वजह से पीरियडोंटल बीमारियों और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि ओरल माइक्रोबायोम पाचन को बेहतर करने में मदद करता है और इससे मुंह को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है।

जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में पब्लिश रिसर्च में बताया गया है कि शोष में ऐसे पुरुष शामिल किए गए थे, जिन्हें यौन संबंध बनाने के बाद सेक्सुअल डिजीज से बचने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं।

बेल्जियम के एंटवर्प में इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन (आईटीएम) की टीम द्वारा कहा गया कि  कि अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश का लगातार 3 महीने तक प्रयोग करने से इन पुरुषों के मुंह में दो तरह के बैक्टीरिया स्ट्रेप्टोकोकस एंजिनोसस और फ्यूसो बैक्टीरियम न्यूक्लियेटम की मात्रा बढ़ गई। इन दोनों ही बैक्टीरिया से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।