... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : July 22, 2018 6:25 PM IST
फिल्म 'पैडमैन' से माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार ने सैनिटरी नैपकिन को कर मुक्त करने के लिए वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी) का आभार जताया है।
इस फैसले पर खुशी जताते हुए अक्षय ने शनिवार को ट्वीट किया, "यह खबर आंखों में खुशी के आंसू ले आई है। माहवारी स्वच्छता की जरूरत को समझने और सैनिटरी पैड को कर मुक्त करने के लिए धन्यवाद, हैशटैग जीएसटीकाउंसिल। मुझे यकीन है कि हमारे देश की करोड़ों महिलाएं चुप रहकर भी आपका शुक्रिया अदा कर रही हैं।"
One of those days when a news brings tears of joy as a cause close to ur heart gets fulfilled.Thank you, #GSTCouncil,for understanding the need for menstrual hygiene & exempting sanitary pads from tax. I'm sure crores of women in our country are silently sending gratitude ur way
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 21, 2018
सैनिटरी पैड पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है।
इस साल की शुरुआत में अक्षय ने अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन से प्रेरित फिल्म 'पैडमैन' के जरिए माहवारी में स्वच्छता का संदेश दिया था।
चित्रस्रोत: shutterstock/Twitter.