Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मेंस्ट्रुअल हाइजिन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए साथ आए सोनम कपूर-अक्षय कुमार!

‘अब समझौता नहीं..' वीडियो बनाकर दिया संदेश और साथ ही किया लोगों को चुप्पी तोड़ने का आग्रह।

मेंस्ट्रुअल हाइजिन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए साथ आए सोनम कपूर-अक्षय कुमार!

Written by Editorial Team |Updated : February 3, 2018 9:45 AM IST

मेंस्ट्रुअल हाइजिन के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश के तौर पर बनायी गयी फ़िल्म आगामी फिल्म 'पैड मैन' के कलाकार अक्षय कुमार और सोनम कपूर हाल ही में एक वीडियो में नज़र आए। इस वीडियो में सोनम और अक्षय पीरियड्स के समय लड़कियों की साफ-सफाई और उनकी परेशानियों के बारे में बात कर रहे हैं। इस वीडियो का टाइटल है 'अब समझौता नहीं-द शॉपिंग लिस्ट'। इस वीडियो का उद्देश्य पीरियड के मामले में लोगों की चुप्पी या झिझक को तोड़ना है।

इस वीडियो में सोनम कुछ चीज़ों की लिस्ट को पढ़ती हुई नजर आती हैं जिसमें पुराने और गंदे कपड़ों के टुकड़ों से लेकर असुरक्षित वस्तुओं जैसे राख, नारियल भूसी और घास शामिल हैं। इन सभी चीजों का इस्तेमाल भारत के अधिकांश क्षेत्रों की महिलाएं पीरियड्स के दौरान करती हैं।

वीडियो के आखिर में अक्षय और सोनम देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं को साल भर के सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए वात्सल्य फाउंडेशन की मदद करने का भी आग्रह करते हैं।

Also Read

More News

अक्षय इस वीडियो में कहते नज़र आते हैं कि कहा, " पीरियड्स के दौरान शर्म की भावना हाइजिन प्रॉडक्टस की कमी के कारण बढ़ जाती है। इससे महिलाओं और लड़कियों के लिए और मुश्किलें होती है और अक्सर वो पीरियड्स के समय काम या फिर स्कूल जाना बंद कर देती हैं। इस वीडियो के माध्यम से हम इस विषय पर खुलकर बात कर रहे हैं ताकि इससे जुड़ी शर्म और शर्मिदगी खत्म हो सके।"

सोनम ने कहा, "पीरियड्स से जुड़ी शर्म व इसे छुपाने की आदत से कई महिलाएं और लड़कियां हानिकारक चीज़ों का इस्तेमाल करने लगती हैं। इससे कभी-कभी उन्हें गंभीर इंफेक्शननस हो जाते हैं। इस वीडियो के ज़रिए हम देश के नागरिकों का ध्यान इस ओर लाना चाहते हैं और पीरियड्स पर चुप रहने वाली आदत को बदलना चाहते हैं।"

वात्सल्य फाउंडेशन की डायरेक्टर स्वाति मुखर्जी ने कहा, "इस वीडियो से जमा होने वाला पैसे से सैनिटरी पैड्स खरीदे जाएंगे जो ग़रीब महिलाओं के बांटे जाएंगे।" सोनम कपूर और अक्षय कुमार का यह वीडियो देखें यहां-

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत:FB/Akshay Kumar Fan club.

About the Author

... Read More