अक्षय कुमार से मिलती है मुझे फिट रहने की प्रेरणा: सैयामी खेर

सैयामी ने कहा, "मैं अक्षय कुमार से प्रेरित हूं। वह काफी फिट हैं और इसीलिए वह मेरी प्रेरणा हैं।"

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 16, 2018 4:05 PM IST

फिल्म 'मिर्ज़िया' की अभिनेत्री सैयामी खेर का कहना है कि उन्हें अक्षय कुमार से फिट बनने की प्रेरणा मिलती हैं। सैयामी ने आईएएनएस से कहा, "लुक और ग्लैमर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अहम हिस्से हैं, लेकिन अगर आपने  सिक्स पैक बना लिए हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक अच्छे अभिनेता हैं। अगर आप एक एक्शन फ़िल्म कर रहे हैं, तो आपको शारीरिक रूप से एक्शन हीरो की तरह दिखना होगा।"

उन्होंने कहा, "महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कैसे काम करते हैं और अगर किसी विशेष तरह के किरदार के लिए आप काम कर रहे हैं तो आपको उस तरह से अपने शरीर को ढालना होगा।"

सैयामी ने कहा, "मैं अक्षय कुमार से प्रेरित हूं। वह काफी फिट हैं और इसीलिए वह मेरी प्रेरणा हैं।"

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Facebook.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source