
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 4, 2018 4:43 PM IST
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को प्रसिद्ध जुहू बीच पर एक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया। पत्नी ट्विंकल खन्ना के ट्वीट के बाद अक्षय ने इस शौचालय का निर्माण कराया। करीब एक लाख रुपये की लागत से निर्मित बायो-टॉयलेट को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को सौंप दिया गया।
Tweeps, @akshaykumar ji & I have made a small contribution to our dear city. We chose to add privately to the efforts of the BMC by making a public toilet in Juhu, handed it over to the BMC now. Small contribution but just the beginning! (1/2) pic.twitter.com/WYuEneAJRu
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) April 3, 2018
ट्विंकल ने पिछले साल 19 अगस्त को खुले में शौच का मुद्दा ट्विटर पर उठाया था और खुले में शौच के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर भी साझा की थी।
ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "सुप्रभात और मुझे लगता है कि यह 'टॉयलेट एक प्रेम कथा भाग 2' का पहला मुद्दा है।"
उनके इस ट्वीट पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आई थीं। कई लोगों ने उनके भीतर गरीबों के लिए करुणा न होने की शिकायत की थी। लेकिन इस ट्वीट के बाद एक्शन स्टार अक्षय हरकत में आ गए और उन्होंने समुद्र तट पर एक बायो-टॉयलेट परिसर का निर्माण कराने का निर्णय लिया।
शौचालय में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है।
अक्षय ने इसे अपने प्यारे शहर को अपना एक छोटा-सा योगदान बताया.. और इसे बस एक शुरुआत के रूप में वर्णित किया।
आदित्य ठाकरे ने महिलाओं के लिए मुफ्त आत्मरक्षा की कक्षाओं, 100 सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों और अन्य सामाजिक योगदान के लिए अक्षय की सराहना की है।
स्रोत :IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Twitter.