... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : April 2, 2019 2:32 PM IST
जहां बॉलिवुड में सिक्स पैक की चलन बढ़ रहा है वहीं अजय देवगन का मानना है कि वो सिक्स पैक में भरोसा नहीं करते हैं बल्कि बॉडी को फिट रखना जरूरी समझते हैं। अजय देवगन अपनी फिल्मों के माध्यम से अपनी बॉडी का लुक भी देते रहे हैं। @ajaydevgn
बॉलीवुड में अजय देवगन उन अभिनेताओं में शामिल हैं जो अपनी फिट बॉडी के लिए चर्चा में रहते हैं। आज अजय देवगन का जन्मदिन है और वो आज से 50 साल के हो गये हैं। 50 साल की उम्र में अजय देवगन जैसी फिटनेस रख पाना बहुत मुश्किल होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते हैं। अजय देवगन अपनी फिटनेस के लिए रोजाना वर्कआउट के लिए समय निकालते हैं। जिम और योग दोनों में अजय देवगन अपनी फिटनेस के लिए समय देते हैं। आइए जानते हैं अजय देवगन की फिटनेस के बारे में कुछ खास बातें।
जहां बॉलिवुड में सिक्स पैक की चलन बढ़ रहा है वहीं अजय देवगन का मानना है कि वो सिक्स पैक में भरोसा नहीं करते हैं बल्कि बॉडी को फिट रखना जरूरी समझते हैं। अजय देवगन अपनी फिल्मों के माध्यम से अपनी बॉडी का लुक भी देते रहे हैं। अजय देवगन का मानना है कि फिट बॉडी रहना ज्यादा जरूरी है। फिल्म सिंघम में उनकी बॉडी का लुक देखकर लोगों ने कहा था कि वो एक मजबूत बॉडी वाले अभिनेता हैं।
अजय देवगन अपने दिन की शुरुआत योग के साथ करते हैं। अजय देवगन रोजाना ट्रेडमिल पर कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। सामान्यतया कार्डियो एक्सरसाइज का समय 45 मिनट रहता है। अजय देवगन रोजाना एक्सरसाइज में पुशअप्स को भी शामिल करते हैं। एक्सरसाइज को लगातार करने की जगह अजय देवगन बीच में थोड़ा आराम करना भी पसंद करते हैं।
अजय देवगन अपनी फिटनेस लेवल को बनाये रखने के लिए एक तरह की एक्सरसाइज को नहीं करते हैं। अपनी एक्सरसाइज में रोजाना कुछ न कुछ बदलाव जरूर करते हैं। वेट ट्रेनिंग को अपनी एक्सरसाइज में सप्ताह में एक दिन जरूर शामिल करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। कम नमक और कम तेल वाले खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में लेते हैं। सप्ताह में एक दिन वो जो भी खाने का मन होता है वो खाते हैं। सप्ताह में एक दिन आप अनहेल्दी या तेल मसाले वाले खाद्य भी खाते हैं तो उसे चीट डे के नाम से जाना जाता है।