... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 9, 2018 6:19 PM IST
Ajay is not just a hero in reel life, he absolutely adores his daughter and is very protective about her.
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि उनके पति और अभिनेता अजय देवगन बच्चों को दुलार करने में उनसे बेहतर हैं। काजोल ने शुक्रवार को मुंबई में फिल्म 'इन्क्रेडिबल्स 2' के हिंदी वर्जन के ट्रेलर लॉन्च के बाद मी़डिया से बात करते हुए यह बताया।
आमतौर पर फिल्मों और घरबार के बीच व्यस्त रहनी वाली काजोल से जब यह पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बच्चों को लाड-प्यार करने में अजय मुझसे बेहतर हैं।"
काजोल कहती हैं, "मैं बच्चों को दुलार करती हूं लेकिन उसकी एक सीमा है। मैं नियमों और नियमित चीजों को लेकर बहुत सचेत रहती हूं लेकिन अजय ऐसे नहीं हैं।"
काजोल के मुताबिक अजय बच्चों को काफी लाड़-प्यार से रखते हैं।
काजोल और अजय देवगन की जोड़ी लोगों को हमेशा से काफी पसंद आती रही है। अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 में महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की थी। इनके दो बच्चे न्यासा (2003) और युग (2010) है। न्यासा इन दिनों सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं जबकि युग मुंबई में पढ़ रहे हैं।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत: File Photo.