ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभिषेक ने ट्वीट किया, "आपकी निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। शुक्र है कि ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट नेगेटिव (Corona test) आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 28, 2020 5:43 PM IST

Aishwarya Rai Corona News: अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने साझा किया है कि उनकी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya rai bachchan) और उनकी बेटी आराध्या का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अभिषेक ने ट्वीट किया, "आपकी निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमेशा के लिए आभारी। शुक्र है कि ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट नेगेटिव (Corona test) आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।"

अभिषेक और उनके पिता व बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन का 11 जुलाई को कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही हॉस्पिटल में हैं। अभिषेक ने आगे लिखा, "अब वे घर पर रहेंगी। मैं और मेरे पिता अभी भी अस्पताल में चिकित्सा दल की निगरानी में रहेंगे।"

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Corona News in hindi) और बेटी आराध्या का 12 जुलाई को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद होम क्वारंटीन में थीं, लेकिन कुछ दिनों बाद ऐश्वर्या और आराध्या में भी कोविड-19 के हल्के लक्षण (Coronavirus symptoms) नजर आने लगे, जिसके बाद उन दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट होने की डॉक्टर ने सलाह दी।

एश्वर्या राय की बेटी आराध्‍या में दिखे कोरोना के ये लक्षण, जानिए बच्‍चों में सांस लेने में तकलीफ के संकेत

ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या हुईं हॉस्पिटल में भर्ती, दिखे कोरोना के लक्षण